कंगना रणौत आए दिन बॉलीवुड अभिनेत्रियों पर निशाना साधती नजर आती हैं। अभी बीते दिनों उन्होंने एक ट्वीट कर कहा कि वह दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ या आलिया भट्ट नहीं हैं। कंगना ने खुद के लिए कहा कि उन्होंने कई आइटम नंबर करने से मना कर दिए और बड़े हीरो (खान/कुमार) की फिल्में भी ठुकराई हैं। कंगना के इस ट्वीट के बाद उनकी फिल्म रज्जो का एक वीडियो वायरल हो गया जिस पर अब अभिनेत्री ने सफाई दी है।
आइटम सॉन्ग को लेकर कंगना ने दीपिका-आलिया पर साधा था निशाना, खुद का वीडियो हुआ वायरल तो दी ये सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2013 में आई फिल्म रज्जो में कंगना ने एक डांस नंबर जुल्मी किया है। वीडियो वायरल होने के बाद उन्होंने खुद का बचाव किया है और कहा कि यह गाना करते वक्त उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक नहीं है।
कंगना ने ट्वीट कर कहा कि ‘जब भी मैं कोई मुश्किल सवाल ए लिस्टर्स से पूछती हूं, सभी बी लिस्टर्स सामने आ जाते हैं। आइटम नंबर गाने हैं जो कि फिल्म के प्लॉट के मुताबिक नहीं होते हैं, जिसमें महिला के लिए अपमानजनक भाषा का उपयोग होता है। यहां तक कि जब मैंने एक डांस करने वाली लड़की की भूमिका निभाई तब भी मैंने यह सुनिश्चित किया कि यह महिलाओं के लिए अपमानजनक ना हो।‘

दरअसल जब कंगना ने आइटम नंबर को लेकर दीपिका और कटरीना पर निशाना साधा तब स्वरा भास्कर ने एक वीडियो साझाकर लिखा कि ‘फिल्म रज्जो के ‘आइटम नंबर’ में तुम्हारा डांस पसंद आया... तुम एक बहुत अच्छी परफॉर्मर हो और कमाल की डांसर हो कंगना.. आगे भी यह देखना चाहती हूं।‘
कांग्रेस विधायक के विवादित बयान को लेकर चर्चा में कंगना
कांग्रेस विधायक सुखदेव पांसे ने कंगना पर विवादित बयान दिया था। जिसके बाद कंगना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री के ट्वीट को री-पोस्ट करते हुए स्वरा ने लिखा कि ‘सुखदेव पांसे ने बेवकूफी भरी, सेक्सिस्ट और पूरी तरह निंदनीय बात कही है। कंगना आपने इसे और बदतर कर दिया है।‘