सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सुनील ग्रोवर ने बनाया 'पावरी हो रही है' पर मजेदार वीडियो, देखकर नहीं रुकेगी हंसी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Tue, 23 Feb 2021 07:02 AM IST
विज्ञापन
Sunil Grover Follows the Trend Pawri Hori Hai, Funny Video Goes Viral
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर तरह तरह के मीम्स लोगों का खूब मनोरंजन करते है। कई बार मीम्स में ऐसे मजेदार म्यूजिक जोड़ दिए जाते हैं जो खूब हंसाते हैं। हाल ही में यशराज मुखाटे ने 'पावरी होरी है’ डायलॉग को बीट्स के साथ जबरदस्त बना दिया। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। अब सुनील ग्रोवर ने 'पावरी हो रही है' पर अपना एक फनी वीडियो बनाया है, जो खूब वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Sunil Grover Follows the Trend Pawri Hori Hai, Funny Video Goes Viral
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो दर्शकों का मनोरंजन करने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। पावरी हो रही है मीम का जादू हमने तमाम बॉलीवुड सितारों के ऊपर देखा। तो भला सुनील ग्रोवर इसमें कैसे पीछे रह सकते थे। उन्होंने भी इस ट्रेंड को फॉलो किया है। सुनील ने बड़े ही अलग अंदाज में वीडियो बनाई है जिसे देखकर फैंस की हंसी रुक ही नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunil Grover Follows the Trend Pawri Hori Hai, Funny Video Goes Viral
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, वीडियो में सुनील 'पावरी हो रही है' स्टाइल में कहते हैं 'ये एक मच्छर है, उसने मेरे को काटा है, मेरे को खुजली हो रही है।' सुनील ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। साथ ही एक फनी कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि 'रात में मच्छरों की #pawrihoraihai।' फैंस को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और लोग जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

Sunil Grover Follows the Trend Pawri Hori Hai, Funny Video Goes Viral
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो पोस्ट करने के कुछ ही देर में इसे लगभग 4 लाख बार से भी ज्यादा देखा जा चुका है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सुनील हाल ही में तांडव सीरीज में नजर आए थे जिसमें उन्होंने एक गंभीर किरदार निभाया था। सीरीज में सैफ अली खान, गौहर खान, डिंपल कपाड़िया और जीशान अय्यूब जैसे कलाकारों के साथ काम किया था।

विज्ञापन
Sunil Grover Follows the Trend Pawri Hori Hai, Funny Video Goes Viral
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर द कपिल शर्मा शो में वापसी भी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करवा रहे हैं। सलमान सुनील के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो चाहते हैं कि सुनील शो में वापसी करें। द कपिल शर्मा शो की वापसी जुलाई में होगी और माना जा रहा है कि इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed