तो ये तय हो गया कि अगले 21 दिन अब आपको घर में ही रहना है। घर वालों से बातें करनी हैं, दोस्तों को फोन करने हैं और तमाम वक्त सोशल मीडिया पर बिताना है। लेकिन, इसके साथ ही अगर आप मंगलवार और बुधवार की रात से ही मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स की पहली फिल्म आयरनमैन से शुरू करके हर रोज एक फिल्म देखना शुरू करें तो लॉक डाउन खत्म होते होते आपको ये मार्वेल की दुनिया के सारे एवेंजर्स और उनकी राम कहानी मालूम हो सकती है। ये पूरी सीरीज एक क्रम से देखने में ही मजा है तो चलिए आपको बताते हैं इसकी शुरू की सात कहानियों के बारे में और ये भी कि इन्हें आप घर बैठे कैसे देख सकते हैं। ये फिल्में अंग्रेजी के अलावा हिंदी व अन्य भारतीय भाषाओं में ओटीटी पर उपलब्ध हैं, फिल्में देखते समय आप अपनी सुविधानुसार इनकी भाषा सेलेक्ट कर सकते हैं।
{"_id":"5e7a616a8ebc3e75df755360","slug":"watch-avengers-series-films-during-india-lock-down-against-corona-virus-ott-list-on-amar-ujala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में देख सकते हैं एवेंजर्स की अब तक की पूरी कहानी, ये रही पहली सात फिल्मों की ओटीटी लिस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लॉकडाउन में देख सकते हैं एवेंजर्स की अब तक की पूरी कहानी, ये रही पहली सात फिल्मों की ओटीटी लिस्ट
Wed, 25 Mar 2020 01:07 AM IST
Mishra Mishra
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:07 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
avengers series
- फोटो : Social Media
आयरनमैन
- फोटो : Social Media
आयरनमैन (2008)
मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स पूरे ब्रह्मांड में फैला है। इसमें अलग अलग ग्रहों पर चल रही कहानियों को एक सूत्र से जोड़ा गया है। इस सिलसिले की शुरुआत हुई साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म आयरनमैन से। रॉबर्ट डाउनी जूनियर भले आज हॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता बन चुके हों, लेकिन इस फिल्म में आयरनमैन का रोल पाने के ले उन्होंने फ्रेंचकट दाढ़ी उगाकर निर्माताओं के सामने अपनी दावेदारी साबित करने के लिए तमाम जतन किए थे। आयरनमैन का रोजमर्रा की जिंदगी में नाम टोनी स्टार्क है जिसे युद्ध उपकरण बनाने वाली कंपनी स्टार इंडस्ट्रीज विरासत में मिली है। इस फिल्म में टोनी स्टार्क आतंकवादियों के कब्जे से मुक्त होने के लिए जुगाड़ का आयरमैन एक गुफा में रहते हुए बनाता है और इसी फिल्म से वह युद्ध का सामान बनाने की बजाय दुनिया को खतरों से बचाने के लिए अपनी कंपनी की दशा और दिशा बदलने का फैसला लेता है। एवेंजर्स सीरीज की हर फिल्म में एंड क्रेडिट्स खत्म होने के बाद कुछ सीन्स होते हैं जो आने वाली फिल्मों के क्लू माने जाते हैं। आयरनमैन की एंड क्रेडिट में सैमुअल एल जैक्सन दिखते हैं और यहीं पहली बार एवेंजर्स इनेशिएटिव का जिक्र आता है। ये फिल्म आप जियो सिनेमा ऐप पर अपने मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर मुफ्त में देख सकते हैं।

इन्क्रेडिबल हल्क
- फोटो : Social Media
इन्क्रेडिबल हल्क (2008)
गामा किरणों से प्रभावित एक इंसान कैसे गुस्सा आने पर विशालकाय दानव सरीखे जीव हल्क में बदल जाता है, ये किस्सा दरअसल 2006 में रिलीज हुई हल्क में दर्शक देख चुके थे। पैरामाउंट पिक्चर्स को ही हल्क की सीक्वेल बनानी थी, लेकिन जब उनसे ये न हो पाया तो मार्वेल स्टूडियोज ने इसके अधिकार वापस ले लिए। मार्वेल सिनेमैटिक यूनिवर्स की दूसरी फिल्म इन्क्रेडिबल हल्क में एक दुखद प्रेम कथा है जिसमें सेना की तलाश से बचता फिरता हल्क अपनी गुस्से पर काबू पाने के जतन तलाश करने के लिए दूर चला जाता है। ये फिल्म एमसीयू की दो और फिल्मों आयरनमैन 2 और थोर के समय के साथ चलती है। हल्क का किरदार इस फिल्म में एडवर्ड नॉर्टन ने किया, इसके बाद की फिल्मों में ये किरदार मौजूदा हल्क यानी अभिनेता मार्क रफैलो ने किया है। ये फिल्म आप घर बैठे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

आयरनमैन 2
- फोटो : Social Media
आयरनमैन 2 (2010)
ये सार्वजनिक हो जाने के बाद की टोनी स्टार्क ही आयरनमैन है, अमेरिकी सरकार स्टार्क इंडस्ट्रीज की ये तकनीक अपने कब्जे में लेना चाहती है। वहीं कुछ लोगों का इरादा आयरमैन का कारोबारी उत्पादन करने का भी है। पहली फिल्म में आयरनमैन के आतंकियों के कब्जे में बनाए आयरनमैन के पुर्जे इकट्ठे करके एक रूसी वैज्ञानिक की मदद से स्टार्क इंडस्ट्रीज की एक विरोधी कंपनी भी इस कारोबार में कूद चुकी है। इस फिल्म में आने वाले किरदारों कैप्टन अमेरिका की शील्ड दिखती है। थोर का हथौड़ा दिखता है और दिखता है नन्हा पीटर पार्कर जो आगे चलकर स्पाइडरमैन बनने वाला है। आयरनमैन इस सीन में पीटर पार्कर को एक ड्रोन हमले से बचाता है। ये फिल्म भी आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

थोर
- फोटो : Social Media
थोर (2011)
एवेंजर्स की कहानी इस फिल्म में अंतरिक्ष के एक दूसरे ग्रह एसगार्ड में घटती है। मार्वेल ने सोनी पिक्चर्स से इस किरदार के राइट्स खरीदे। थोर का किरदार एमसीयू में ऑस्ट्रेलियाई अभिनेता क्रिम्स हेम्सवर्थ ने किया है। एसगार्ड में अच्छी और बुरी शक्तियों की जंग में टकराव होता है राज्य के दो उत्तराधिकारियों थोर और लोकी का। साजिशन फंसे थोर को उसकी शक्तियां छीनकर ग्रह से निर्वासित कर दिया जाता है और इस क्रम में वह पहुंच जाता है धरती पर। अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश में लगे थोर का यहीं इंसानों से संपर्क होता है। इसी फिल्म से एवेंजर्स की गाथा सेट होनी शुरू होती है। एवेंजर्स सीरीज दरअसल कुछ ताकतवर पत्थरों के बारे में हैं, जो अलग अलग ग्रहों में अलग अलग लोगों के पास हैं। ये फिल्म आप हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन