सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

लॉकडाउन एलान के बाद अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 25 Mar 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
Amitabh bachchan support PM Modi Total Lockdown appeal syas stay safe at home
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर मंगलवार को दूसरी बार देश को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रात 12 बजे से देश पूरी तरह से लॉकडाउन (देशबंदी) हो जाएगा जो 21 दिनों तक रहेगा। उन्होंने कहा कि यह एक तरह का कर्फ्यू ही है जो जनता कर्फ्यू से ज्यादा सख्त होगा। उन्होंने कोरोना वायरस को रोकने के लिए लॉकडाउन को जरूरी बताया। पीएम के इस एलान के बाद अब बॉलीवुड सितारे इसका समर्थन कर रहे हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लोगों से घरों में रहने की अपनी की है। 

Trending Videos
Amitabh bachchan support PM Modi Total Lockdown appeal syas stay safe at home
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद अमिताभ बच्चन ने एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, 'हाथ हैं जोड़ते विनम्रता से आज हम, सुनें आदेश प्रधान का, सदा तुम और हम। ये बंदिश जो लगी है, जीवदायी बनेगी, 21 दिनों का संकल्प निश्चित कोरोना दफनाएगी।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh bachchan support PM Modi Total Lockdown appeal syas stay safe at home
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

इस ट्वीट के साथ अमिताभ ने दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक तस्वीर में वो हाथ जोड़े नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरी तस्वीर में भारत का नक्शा है जिसपर ताला लगा है। अमिताभ के इस ट्वीट पर लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी बात का समर्थन कर रहे हैं।

Amitabh bachchan support PM Modi Total Lockdown appeal syas stay safe at home
पीएम नरेंद्र मोदी का राष्ट्र को संबोधन - फोटो : PTI

बता दें कि लॉकडाउन की घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आने वाले 21 दिन हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो, कोरोना वायरस की संक्रमण सायकिल तोड़ने के लिए कम से कम 21 दिन का समय बहुत अहम हैं। साथियों,  इस फैसले ने देशव्यापी लॉकडाउन ने आपके घर के दरवाजे पर एक लक्ष्मण रेखा खींच दी है।

मिलिए एक्टिविस्ट एक्टर प्रकाश राज की पहली पत्नी से, शादी के बाद अभिनय से ले लिया था संन्यास

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed