इंडियन प्रीमियर लीग 11 के आगाज में केवल एक हफ्ता रह गया है। ऐसे में क्रिकेट फैन्स, खासकर चेन्नई सुपर किंग्स के चाहने वालों की बेसब्री बढ़ती जा रही है। आखिर टूर्नामेंट में इस टीम की वापसी पूरे दो सालों बाद जो होने जा रही है।
IPL 11: चेन्नई सुपर किंग्स के वीडियो में छाए रजनीकांत, धोनी ने मारे फिल्मी डायलॉग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चेन्नई सुपर किंग्स ने 'थलाइवा' रजनीकांत के अंदाज में वापसी की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से लेकर ड्वेन ब्रावो तक रजनीकांत की तमिल फिल्म 'काला' के डायलॉग्स बोलते नजर आ रहे हैं।
वैसे तो सीएसके के खिलाड़ियों की यह डायलॉग डिलीवरी एक फाइनैंस कंपनी के विज्ञापन के लिए है, मगर जिस तरह इन खिलाड़ियों को फिल्म 'काला' के ट्रेलर में फिट किया गया है, उसे देख आपके चेहरे पर भी मुस्कान खिल जाएगी। आईपीएल 2018 का शुभारंभ 7 अप्रैल को चेन्नई और मुंबई के मैच से होगा। इससे पहले रिलीज हुए वीडियो को 48 घंटे के अंदर तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
गौरतलब है कि इंडियन प्रीमियर लीग 2018 की ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी में चार चांद लगाने का जिम्मा इस बार भी बॉलीवुड को मिला है। इस साल वरुण धवन, रणवीर सिंह, परिणिति चोपड़ा और जैकलिन फर्नांडीज को जलवा बिखेरने का मौका मिला है। आईपीएल 2018 की ओपनिंग सेरेमनी में चंद मिनट की परफॉर्मेंस के लिए वरुण धवन को 6 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं रणवीर सिंह ने 15 मिनट तक डांस करने के लिए 5 करोड़ रुपये की डिमांड की।
(अगली स्लाइड में देखें वीडियो)