आमतौर पर जब किसी फिल्म की शूटिंग पूरी होती है, तो उनकी स्टारकास्ट केक काटकर जश्न मनाती है। मगर रणवीर सिंह की थ्योरी शायद इससे थोड़ी अलग है। तभी तो वह बीच फ्लाइट में ठुमके लगाने लगे। यहीं नहीं, उनके साथ क्रू के कई सदस्य भी डांस करते नजर आ रहे हैं। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर आया है।
{"_id":"5b4822364f1c1b86468b627e","slug":"watch-ranveer-singh-dancing-on-plane-with-rohit-shetty-after-wrapping-first-schedule-of-simmba","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रणवीर सिंह ने प्लेन में जमकर लगाए ठुमके, रोहित शेट्टी ने भी दिया साथ, वजह भी जान लें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: रणवीर सिंह ने प्लेन में जमकर लगाए ठुमके, रोहित शेट्टी ने भी दिया साथ, वजह भी जान लें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 13 Jul 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Ranveer Singh
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड फिल्म 'अपना सपना मनी मनी ' के गाने छोरी को देख गाने पर डांस किया। उन्हें डांस करता देख प्लेन में सवार बाकी लोग भी खुद को रोक न पाए। उन्होंने एक्टर को घेर लिया और झुमने लगे। वहीं पास में खड़े फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी भी रणवीर की इस हरकत को देख हंसते रहे।
Simmba
दरअसल, रणवीर सिंह की आगामी फिल्म सिंबा की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है। हैदराबाद में शूटिंग पूरी कर लौटते वक्त रणवीर सिंह ने अपने अंदाज में इसका जश्न मनाया। इंस्टाग्राम पर एक फैन ने उनका वीडियो पोस्ट किया है।
A post shared by Ranveer singh TBT♥️ (@ranveersinghtbt) on
विज्ञापन
विज्ञापन
SIMMBA
फिल्म सिंबा के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होगी। सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इस फिल्म की हीरोइन हैं। वह अगस्त में अपने हिस्से की शूटिंग शुरू करेंगी। इससे पहले उनकी फिल्म केदारनाथ रिलीज होगी जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म भी होगी। फिल्म सिंबा में सोनू सूद नकारात्मक भूमिका निभाते दिखेंगे।
विज्ञापन
simmba
फिल्म 'सिम्बा' तेलगु फिल्म 'टेंपर' की रीमेक है जिसमें जूनियर एनटीआर ने लीड किरदार निभाया था। फिल्म 'सिम्बा' में रणवीर सिंह और सारा अली खान की जोड़ी दिखेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म 28 दिसंबर को रिलीज होगी।