फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ott This Weekend: ओटीटी पर मौजूद हैं कॉमेडी से भरपूर ये फिल्में, इस वीकेंड हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट 

Fri, 22 Apr 2022 12:06 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Fri, 22 Apr 2022 12:06 PM IST
विज्ञापन
Watch these comedy movies on OTT this weekend kaagaz bala shubh mangal jyada savdhan
कॉमेडी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म दर्शकों के बीच तेजी से उभर कर सामने आया है। हालांकि कोरोना से पहले दर्शकों के बीच ओटीटी का कुछ खास क्रेज नहीं था। लेकिन थियेटर बंद होने की वजह से लोग ओटीटी प्लेटफॉर्म की तरफ बड़ी संख्या में बढ़े हैं। आजकल तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कंटेट की भरमार है। एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर और रोमांस से भरपूर फिल्मों और वेब सीरीज से ओटीटी प्लेटफॉर्म भरा पड़ा है। यही वजह है कि अब दर्शक सिनेमाघरों में कम और घर बैठे फिल्में देखना ज्यादा पसंद करते हैं। इस समय फिर से कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं ऐसे में आप चाहें तो इस वीकेंड कहीं बाहर घूमने न जाकर घर पर ही इन कॉमेडी फिल्मों का मजा ले सकते हैं।

Watch these comedy movies on OTT this weekend kaagaz bala shubh mangal jyada savdhan
शुभ मंगल ज्यादा सावधान - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ मंगल ज्यादा सावधान
प्लेटफॉर्म-
अमेजन प्राइम वीडियो
शुभ शुभ मंगल ज्यादा सावधान आयुष्मान खुराना की फिल्म है, जो साल 2020 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दो लड़कों के बीच प्यार दिखाया गया है। इस फिल्म में उनके घर वालों की जबरदस्त कॉमेडी लड़ाई भी होती है।

Watch these comedy movies on OTT this weekend kaagaz bala shubh mangal jyada savdhan
कागज - फोटो : सोशल मीडिया

कागज
प्लेटफॉर्म-
जी प्राइम
कागज एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित कॉमेडी फिल्म है। इसमें कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन का भी तड़का लगाया गया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक जिंदा आदमी को कागजों पर मरा घोषित कर दिया जाता है और वह अपने जिंदा होने का सबूत देता नजर आता है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी का शानदार रोल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Watch these comedy movies on OTT this weekend kaagaz bala shubh mangal jyada savdhan
Bala film - फोटो : file photo

बाला
प्लेटफॉर्म-
डिज्नी प्लस हॉटस्टॉर
आयुष्मान खुराना, भूमि पेडनेकर और यामी गौतम स्टारर फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। ये फिल्म 2019 में रिलीज की गई थी। गंजेपन की समस्या पर बनी इस कॉमेडी फिल्म को अमर कौशिक ने निर्देशित किया था।

विज्ञापन
Watch these comedy movies on OTT this weekend kaagaz bala shubh mangal jyada savdhan
'हिंदी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी मीडियम
प्लेटफॉर्म-
अमेजन प्राइम वीडियो

साल 2017 में रिलीज हुई फिल्म हिंदी मीडियम कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इसमें इरफान खान और सबा कमर मुख्य किरदार में नजर आये थे। ये मजेदार कॉमेडी फिल्म है। इसमें अंग्रेजी मीडियम और हिंदी मीडियम के बीच की कहानी दिखाई गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed