फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indira Gandhi Shelved: विद्या बालन अब नहीं बनेंगी इंदिरा गांधी, बायोपिक में दर्शकों की घटती दिलचस्पी बड़ी वजह

Mon, 31 Oct 2022 04:53 PM IST
निधि पाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Mon, 31 Oct 2022 04:53 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Web Series Indira Gandhi is reportedly shelved as it doesn't find takers on OTT Kangana ranaut emergency
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओटीटी संचालकों पर उनके ऑडीटर्स की चली चाबुक का असर हिंदी फिल्म जगत में दिखने लगा है। वेब सीरीज के बजट बहुत तेजी से नीचे आने की खबर हम आपको पहले दे ही चुके हैं और अब ताजा खबर ये है कि इन ओटीटी ने पहले से मंजूर उन वेब सीरीज को भी कैंसिल करना शुरू कर दिया है जिनके बजट कम करने के लिए इनके निर्माता तैयार नहीं है। ऐसा ही एक प्रोजेक्ट निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर का भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है जिसमें उनकी पत्नी विद्या बालन देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने वाली थीं।

Web Series Indira Gandhi is reportedly shelved as it doesn't find takers on OTT Kangana ranaut emergency
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विश्व सिनेमा का बीते एक दशक का ट्रेंड देखने पर पता चलता है कि दुनिया भर में दर्शकों की दिलचस्पी बायोपिक में लगातार घटती जा रही है। यही वजह है कि इस साल रिलीज हुई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ बमुश्किल बॉक्स ऑफिस पर अपनी इज्जत बचा पाई। इसके पहले ‘सरदार उधम’ और ‘शेरशाह’ जैसी फिल्मों को रिलीज करने से वितरकों ने हाथ खड़े कर दिए थे और इनके निर्माताओँ को तब इन्हें सीधे ओटीटी पर रिलीज करना पड़ा था।

इसे भी पढ़ें- Sikandar Kher: ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ में सिकंदर खेर का होगा धमाका, अभी से मिलनी शुरू हो गईं बधाइयां

Web Series Indira Gandhi is reportedly shelved as it doesn't find takers on OTT Kangana ranaut emergency
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में ओटीटी के लिए बनने वाली मनोरंजन सामग्री की आसमान छूती कीमतों में हाल के दिनों में करेक्शन आना शुरू हुआ है। बड़े सितारों और बड़े प्रोडक्शन घरानों के साथ काम करने के लालच में नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो दोनों ने अपना काफी नुकसान कराया है। इस लिस्ट में डिज्नी प्लस हॉटस्टार का नाम भी फिल्म ‘कठपुतली’ के साथ शामिल हो चुका है। लगातार घाटे में जा रहे इन ओटीटी ने अब भारत में बनने वाली सामग्री के बजट में तेजी से कटौती शुरू की है और इस नई मुहिम का शिकार विद्या बालन की इंदिरा गांधी पर बनने वाली वेब सीरीज भी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Web Series Indira Gandhi is reportedly shelved as it doesn't find takers on OTT Kangana ranaut emergency
कंगना रणौत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

चर्चा ये भी है कि सीरीज के लिए अपेक्षित बजट न मिलने और अभिनेत्री कंगना रणौत के भी बतौर निर्देशक इसी विषय पर एक फिल्म ‘इमरजेंसी’ शुरू कर देने का असर भी इस पर पड़ा है। विद्या बालन के पति सिद्धार्थ रॉय कपूर की इस वेब सीरीज का ऐलान खुद विद्या बालन ने कोई तीन साल पहले किया था लेकिन एक ही विषय पर कंगना जैसी कलाकार के सामने आने का अब सिद्धार्थ रॉय कपूर का कोई इरादा नहीं है।

विज्ञापन
Web Series Indira Gandhi is reportedly shelved as it doesn't find takers on OTT Kangana ranaut emergency
मनीषा कोइराला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यहां दिलचस्प तथ्य ये है कि इससे पहले कोई 20 साल पहले निर्देशक एन चंद्रा ने भी इंदिरा गांधी की बायोपिक बनाने का ऐलान किया था, तब अभिनेत्री मनीषा कोइराला इस फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार निभाने वाली थीं। ‘इंदिरा गांधी ए ट्रिस्ट विद डेस्टिनी’ नामक ये फिल्म भी वांछित बजट के अभाव में अपने एलान से आगे नहीं बढ़ पाई थी और मनीषा कोइराला के लुक टेस्ट के बाद बंद हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed