फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office: हनुमान ने गुंटूर कारम को दिया धोबी पछाड़, आखिरी दिन गिन रही कैटरीना-विजय की मेरी क्रिसमस

Thu, 25 Jan 2024 11:03 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 25 Jan 2024 11:03 AM IST
सार

इस महीने रिलीज हुईं फिल्में 'हनुमान', 'गुंटूर कारम', 'मैं अटल हूं' और 'मेरी क्रिसमस' अपना दमखम दिखाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस पर गौर फरमा लेते हैं-

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection HanuMan Guntur Kaaram Merry Christmas Mai Atal Hoon Latest earning occupancy
मेरी क्रिसमस, गुंटूर कारम और हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अभिनीत इस फिल्म के ओपनिंग डे कलेक्शन पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं। वहीं, इस महीने रिलीज हुईं कुछ अन्य फिल्में भी दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। 'गुंटूर कारम', 'हनुमान', 'मैं अटल हूं' और मेरी 'क्रिसमस' बड़े पर्दे पर अपना जादू दिखा रही हैं। आइए इन फिल्मों के लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Wednesday Box Office Collection HanuMan Guntur Kaaram Merry Christmas Mai Atal Hoon Latest earning occupancy
हनुमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (पीवीसीयू) की पहली फिल्म ‘हनुमान’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। तेजा सज्जा अभिनीत इस फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म की सफलता का ही परिणाम है कि बीते दिन इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ का एलान किया गया। हनुमान की बात करें तो इसने 12 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 143.65 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 13वें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका टोटल कलेक्शन 147.15 करोड़ रुपये हो गया है। 

Wednesday Box Office Collection HanuMan Guntur Kaaram Merry Christmas Mai Atal Hoon Latest earning occupancy
गुंटूर कारम - फोटो : सोशल मीडिया

मारधाड़ और एक्शन से भरपूर तेलुगु फिल्म 'गुंटूर कारम' भी दर्शकों को सिनेमाघर तक लाने की पूरी कोशिश कर रही है। सुपरस्टार महेश बाबू अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन त्रिविक्रम श्रीनिवास ने किया है। 'गुंटूर कारम' में महेश बाबू और श्रीलीला की केमिस्ट्री दर्शकों को बेहद पसंद आई है। हालांकि, 'गुंटूर कारम' को समीक्षकों और दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। 'गुंटूर कारम' ने 12 जनवरी, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म ने 12 दिन में भारत में 119.5 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, इसने 13वें दिन 65 लाख रुपये का कारोबार किया। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 120.15 करोड़ रुपये है। 

Shaitaan Teaser: जहर भी मैं, दवा भी मैं और खामोश गवाह भी मैं..., 'शैतान' का खूंखार रूप देख कांपे अजय-ज्योतिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection HanuMan Guntur Kaaram Merry Christmas Mai Atal Hoon Latest earning occupancy
मैं अटल हूं - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'मैं अटल हूं' ने 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी। यह फिल्म देश के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित है। फिल्म को दर्शकों की ओर से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। पंकज त्रिपाठी मुख्य भूमिका में हैं। एकता कौल, पीयूष मिश्रा, पायल नायर, दया शंकर पांडे, प्रमोद पाठक और पॉला मैकग्लिन सहायक भूमिकाओं में हैं।  ‘मैं अटल हूं’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पांच दिन में 7.1 करोड़ रुपये कमाए। मूवी ने छठे दिन 60 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 7.80 करोड़ रुपये हो गया है।

Animal: निर्देशक संजय गुप्ता ने 'एनिमल' पर जावेद अख्तर की आलोचना को ठहराया गलत? बोले- 'अब दुनिया बदल चुकी है'

विज्ञापन
Wednesday Box Office Collection HanuMan Guntur Kaaram Merry Christmas Mai Atal Hoon Latest earning occupancy
मेरी क्रिसमस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेरी क्रिसमस' बड़े पर्दे पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। कैटरीना कैफ, विजय सेतुपति, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद जैसे सितारों से सजी इस मूवी ने 12 दिन में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 17.96 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म ने 13वें दिन 24 लाख रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन 18.2 करोड़ रुपये है।

Fighter Screening: फाइटर को मिला एक्स वाइफ सुजैन खान और गर्लफ्रेंड सबा आजाद का साथ, शाहरुख ने लगाए चार चांद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed