फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: लाखों में सिमटने लगी 'यशोदा', जानिए कितनी 'ऊंचाई' तक पहुंचा अमिताभ की फिल्म का बिजनेस

Thu, 17 Nov 2022 08:04 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 17 Nov 2022 08:04 AM IST
विज्ञापन
Wednesday box office collection report yashoda uunchai black panther wakanda forever collection day 6 kantara
ऊंचाई, यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी फिल्म ऊंचाई और हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पैंथर वकांडा फॉरएवर कमाई की जद्दोजहद में लगी हुई है। 800 स्क्रीन्स पर रिलीज हुई ऊंचाई अब कुछ धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है तो वहीं भारत में ब्लैक पैंथर 2 का हाल भी कुछ ऐसा ही है। इसके अलावा सामंथा रुथ प्रभु की ऊंचाई की कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इन फिल्मों के छठे दिन के कलेक्शन आ गए हैं। तो चलिए जानते हैं कि बीते बुधवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की है। 

Wednesday box office collection report yashoda uunchai black panther wakanda forever collection day 6 kantara
ऊंचाई फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऊंचाई
अमिताभ बच्चन, बोमन ईरानी और अनुपम खेर स्टारर फिल्म ऊंचाई को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पांच दिन से सिनेमाघरों में बेहतरीन कमाई करने वाली ये फिल्म छठे दिन भी ठीक ठाक प्रदर्शन कर रही है। सोमवार को फिल्म ने 1.88 करोड़ रुपये मंगलवार को 1.76 करोड़ रुपये तो वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार ऊंचाई ने छठे दिन 1.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 15.50 करोड़ रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़ें- Uunchai Collection Day 6: बॉक्स ऑफिस पर 'ऊंचाई' का धमाल जारी, छठवें दिन फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

Wednesday box office collection report yashoda uunchai black panther wakanda forever collection day 6 kantara
यशोदा - फोटो : सोशल मीडिया

यशोदा
सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म 'यशोदा' के वीकएंड पर अच्छे कलेक्शन के बाद अब इसकी कमाई में लगातार गिरावट जारी है। 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यशोदा ने ओपनिंग डे पर 3.06 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार यशोदा ने छठे दिन 80 लाख रुपये का ही कलेक्शन किया है।

इसे भी पढ़ें- Yashoda Box Office Collection: यशोदा के कलेक्शन में लगातार आ रही गिरावट, लाखों में पहुंचा फिल्म का कलेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday box office collection report yashoda uunchai black panther wakanda forever collection day 6 kantara
ब्लैक पैंथर 2 - फोटो : social media

ब्लैक पैंथर-वकांडा फॉरएवर
ब्लैक पैंथर 2 की बात करें तो पहले मंगलवार को इस फिल्म ने भारत में 4.4 करोड़ की कमाई की। वैसे तो ये आंकड़ा आपको ऊंचाई के मुकाबले ज्यादा लग रहा होगा। लेकिन एमसीयू की फिल्म होने के नाते ये नंबर काफी कम है। वहीं शुरुआती आंकड़ों के अनुसार छठे दिन इस फिल्म ने 3.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का कुल कारोबार 54.06 करोड़ रुपये हो गया था।

विज्ञापन
Wednesday box office collection report yashoda uunchai black panther wakanda forever collection day 6 kantara
कांतारा - फोटो : सोशल मीडिया

कांतारा
ऋषभ शेट्टी की कांतारा तो अब तक देशभर में धमाल मचा रही है। ये फिल्म रॉकी भाई की केजीएफ को टक्कर देने की पूरी तैयारी में है। सिनेमाघरों में इस फिल्म को लगे 48 दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी फिल्म का कलेक्शन करोड़ में ही है। 48वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 293.56 करोड़ रुपये हो गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed