सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Wednesday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर कायम है कार्तिक का राज, इंडस्ट्री के लिए कल का दिन क्यों है खास? जानें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 02 Jun 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Top Gun Maverick KGF Chapter 2 Vikram Major Samrat Prithviraj
भूल भुलैया 2, अनेक - फोटो : सोशल मीडिया

काेरोना महामारी के दो साल बाद अब बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू हो गया है। कन्नड़, मलयालम, पंजाबी समेत सभी भाषाओं की फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं। यदि हम बुधवार बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की बात करें तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने आयुष्मान खुराना अभिनीत 'अनेक', वरुण तेज की 'एफ 3' और टॉम क्रूज स्टारर 'टॉप गन मेवरिक' से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं रेटिंग में भूल भुलैया 2 काे पछाड़ने वाली फिल्म 'अनेक' का बुरा हाल है। इसके कलेक्शन की रफ्तार को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म शायद कुल 15 करोड़ तक की ही लाइफटाइम कलेक्शन कर पाएगी। पढ़िए हमारी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट...

Trending Videos
Wednesday Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Top Gun Maverick KGF Chapter 2 Vikram Major Samrat Prithviraj
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म रिलीज के बाद से ही धमाल मचा रही है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 'भूल भुलैया 2' ने दुनिया भर में 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं भारत में इस फिल्म ने कथित तौर पर 13वें दिन में लगभग 4.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ इसका कुल घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 137.59 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Top Gun Maverick KGF Chapter 2 Vikram Major Samrat Prithviraj
अनेक - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अनेक
आयुष्मान खुराना की 'अनेक' को बॉक्स ऑफिस पर काफी नुकसान हुआ है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म ने अपनी गति बनाए रखी है और कथित तौर पर अपने पहले पांच दिनों में 7.77 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। छठवें दिन की बात करें तो फिल्म ने लगभग 0.80 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Wednesday Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Top Gun Maverick KGF Chapter 2 Vikram Major Samrat Prithviraj
‘एफ थ्री’ - फोटो : सोशल मीडिया

एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन
विक्ट्री वेंकटेश और वरुण तेज की फिल्म 'एफ3: फन एंड फ्रस्ट्रेशन' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने अपने छठवें दिन 3.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 57.65 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report: Bhool Bhulaiyaa 2 Anek F3 Top Gun Maverick KGF Chapter 2 Vikram Major Samrat Prithviraj
'टॉप गन: मैवरिक' - फोटो : सोशल मीडिया

टॉप गन मेवरिक
फिल्म ने ओपनिंग वीकएंड पर दुनिया भर में 250 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है। 'टॉप गन मेवरिक' भारत में भी अच्छा कारोबार कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म इस वीकएंड भारत में 20 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री ले सकती है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 2300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed