फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बड़े पर्दे पर कमल हासन का जादू बरकरार, हफ्तों बाद घटा ‘भूल भुलैया 2’ का कारोबार

Thu, 23 Jun 2022 08:34 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 23 Jun 2022 08:34 AM IST
सार

बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों पर लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही विभिन्न 
फिल्में हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie
विक्रम और भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों पर लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही विभिन्न फिल्में हर दिन ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शित हो रही इन फिल्मों में से कुछ जहां दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं तो वहीं फिल्में लोगों पर अपना असर छोड़ने में नाकाम रही है। ऐसे में अब आने वाले शुक्रवार को रिलीज होने वाली फिल्मों का इन फिल्मों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा यह देखना दिलचस्प होगा। इस हफ्ते सिनेमाघरों में करण जौहर की जुग जुग जियो और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म शेरदिल सिनोमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। इसी बीच बीते दिन यानी बुधवार को पिछली फिल्मों के हुए कारोबार के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों की कमाई के बारे में- 

Wednesday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया 2

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया की बदौलत फिल्म सिनेमाघरों पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 35वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने बीते दिन करीब 58 लाख रुपये का कारोबार किया है।

Wednesday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie
निकम्मा - फोटो : social media

निकम्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिप्ला शेट्टी ने एक बार फिर फिल्म निकम्मा से बड़े पर्दे पर अपनी वापसी की। हालांकि, उनकी पिछली फिल्म हंगामा 2 की ही तरह उनकी यह कोशिश भी नाकामयाब रही। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छह दिनों में भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। फिल्म ने बुधवार तक कुल 1.83 की ही कमाई की है। अगर फिल्म का ऐसा प्रदर्शन जारी रहा तो इसे जल्द ही सिनेमाघरों से हटा दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली

रक्षित शेट्टी स्टारर फिल्म 777 चार्ली अपनी बेहतरीन कहानी के लिए लोगों द्वारा काफी सराही जा रही है। हालांकि, इसके बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। इसी फिल्म के 13वें दिन हुए कारोबार के आंकड़ें सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने अपने दूसरे बुधवार को करीब 1.28 करोड़ रुपये की कमाई है।

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Bhool Bhulaiyaa 2 Nikamma Virata Parvam Vikram Major 777 Charlie
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन फिल्म विक्रम भले ही हिंदी पट्टी पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई हो,लेकिन घरेलू बाजार में फिल्म शानदार कारोबार कर रही है। इस फिल्म के जरिए चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे कमल हासन ने यह साबित कर दिया कि इंडस्ट्री में उनका जादू अभ भी बरकरार है। इसी बीच बीते दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अब तक कुल 375 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed