फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही 'शमशेरा', लाखों में सिमटा 'मलयंकुंजू' और 'थैंक यू' का कारोबार

Thu, 28 Jul 2022 08:08 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 28 Jul 2022 08:08 AM IST
विज्ञापन
Wednesday box office report ranbir kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
शमशेरा, थैंक यू,मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों हिंदी फिल्मों का बुरा हाल है। गिनी-चुनी फिल्मों को छोड़ दें तो बॉक्स ऑफिस पर अभी तक ज्यादातर हिंदी फिल्में ओपनिंग डे से ही औंधे मुंह गिरी हैं। हालात ये रहे कि ये फिल्में अपना बजट तक निकालने में कामयाब नहीं हो सकीं। इस समय टिकट खिड़की पर शमशेरा और साउथ की दो फिल्में 'थैंक यू' और 'मलयंकुंजू' लगी हुई हैं। लेकिन ओपनिंग डे खराब प्रदर्शन कर रही शमशेरा यशराज फिल्म्स की लगातर चौथी फ्लॉप फिल्म है। वहीं साउथ की फिल्म थैंक यू और मलयंकुंजू  की कमाई में भी अब गिरावट दर्ज का जा रही है। तो चलिए जानते हैं बॉक्स ऑफिस पर छठे दिन तीनों फिल्मों की क्या हालत रही।


 
Wednesday box office report ranbir kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शमशेरा
150 करोड़ में बनी रणबीर कपूर की शमशेरा बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो चुकी है। दर्शकों को ये पीरियड ड्रामा पसंद नहीं आ रहा है। रणबीर कपूर की एक्टिंग को छोड़ दें तो फिल्म में कुछ खास नहीं है। संजू के चार साल बाद रणबीर कपूर भले ही शमशेरा बन गए हों, लेकिन उनकी फिल्म फ्लॉप का तमगा पा चुकी है। हालात ये हो रहे हैं कि शमशेरा के लिए 50 करोड़ कमाना भी मुश्किल लग रहा है। लगातार चौथी फिल्म सबसे बड़ी डिजास्टर में शुमार होने के बाद फिल्म को अब दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं, यशराज के लिए इससे बड़ी असफलता क्या होगाी। 2018 में संजू से करोड़ों की कमाई करके लौटे रणबीर कपूर की फिल्म ने छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस फिल्म का अब तक का कुल कारोबार 39.75 करोड़ रुपये हो चुका है।

Wednesday box office report ranbir kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
थैंक यू - फोटो : सोशल मीडिया

थैंक यू
नागा चैतन्य स्टारर फिल्म थैंक यू भी बॉक्स ऑफिस पर नाकाम साबित हो रही है। ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक चली ये फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर रेंगने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'थैंक यू' टॉलीवुड में अब तक की 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में शामिल होती दिख रही है। इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 8.95 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday box office report ranbir kapoor shamshera malayankunju naga chaitanya thank you collection
मलयंकुंजू - फोटो : सोशल मीडिया

मलयंकुंजू
'मलयंकुंजू' फहाद फासिल की सर्वाइवल ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन साजिमोन प्रभाकरन ने किया है। इस फिल्म को काफी बढ़िया रिव्यूज मिले थे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को मलयंकुंजू के आंकड़े सामने आ चुके हैं। छठे दिन इस फिल्म का कुल कारोबार 6.85 करोड़ रुपये हो चुका है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed