फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Wednesday Box Office: धीमी हुई शैतान की रफ्तार, योद्धा को नहीं मिल पाया बेशुमार प्यार, जानें बस्तर का हाल

Thu, 21 Mar 2024 09:10 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 21 Mar 2024 09:10 AM IST
सार

सिनेमाघरों में चार फिल्मे 'शैतान', 'योद्धा', 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' और 'आर्टिकल 370' दर्शक जुटाने की पुरजोर कोशिशें कर रही हैं। आइए इनके लेटेस्ट कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-
 

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Shaitaan Yodha Artical 370 Bastar The Naxal Story Latest collection and earning
योद्धा, बस्तर, शैतान - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज देने के लिए अलग-अलग जॉनर की कई फिल्में सिनेमाघरों में लगी हुई हैं। बीते सप्ताह सिद्धार्थ मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योद्धा' और अदा शर्मा अभिनीत फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके साथ ही कुछ अन्य फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। इनमें आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' और यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' शामिल है। आइए इन फिल्मों के ताजा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-

Wednesday Box Office Report Shaitaan Yodha Artical 370 Bastar The Naxal Story Latest collection and earning
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विकास बहल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शैतान’ सिनेमाघरों में कमाल दिखाने की पूरी कोशिश कर रही है। अजय देवगन और आर माधवन अभिनीत इस फिल्म की रिलीज को 13 दिन पूरे हो गए हैं। 65 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस मूवी ने बुधवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 111.80 करोड़ रुपये हो गया है। जानकारी हो कि 'शैतान', गुजराती हॉरर फिल्म 'वश' की हिंदी रीमेक है, जहां 'वश' को ए सर्टिफिकेट हासिल था, तो वहीं 'शैतान' यूए सर्टिफिकेट के साथ दर्शकों का मनोरंजन कर रही है। 

Wednesday Box Office Report Shaitaan Yodha Artical 370 Bastar The Naxal Story Latest collection and earning
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। बावजूद इसके यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में असफल नजर आ रही है। इस मूवी ने 'योद्धा' के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। फिल्म विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित है, जिसमें अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' ने अपनी रिलीज के छठे दिन 17 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कारोबार 2.64 करोड़ रुपये ही हो पाया है।

Alien Romulus Teaser: 'एलियन: रोमुलस' का खतरनाक ट्रेलर टीजर रिलीज, फैंस को रिडले स्कॉट की 'एलियन' की आई याद

विज्ञापन
विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Shaitaan Yodha Artical 370 Bastar The Naxal Story Latest collection and earning
योद्धा - फोटो : सोशल मीडिया

सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'योद्धा' की रिलीज को भी छह दिन पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी जैसे सितारे मुख्य भूमिका में हैं। इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली। वहीं छठे दिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2.00 करोड़ रुपये की कमाई की। अब फिल्म का कुल कारोबार 23.25 करोड़ रुपये है।

Marvel 1943 Trailer: 'मार्वल 1943: राइज ऑफ हाइड्रा' का ट्रेलर जारी, आमने सामने दिखे ब्लैक पैंथर-कैप्टन अमेरिका

विज्ञापन
Wednesday Box Office Report Shaitaan Yodha Artical 370 Bastar The Naxal Story Latest collection and earning
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यामी गौतम अभिनीत फिल्म 'आर्टिकल 370' का जलवा रिलीज के 27वें दिन भी बरकरार है। आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी यह फिल्म समीक्षकों समेत दर्शकों का दिल जीतने में भी पूरी तरह सफल नजर आई है। फिल्म की कहानी 'आर्टिकल 370' हटाए जाने के बाद आए उतार-चढ़ाव पर प्रकाश डालती है। फिल्म ने बुधवार को 43 लाख रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 73.68 करोड़ रुपये हो गया है।

Rani Mukherjee: बॉलीवुड से पहले इन फिल्मों में भी रानी ने किया था काम, अभिनेत्री बनने का नहीं था कोई इरादा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed