बॉलीवुड के लिए इस बार का वीकएंड काफी दिलचस्प रहा। एक तरफ दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुईं अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्मों के बीच क्लैश। वहीं, दूसरी तरफ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही ऋषभ शेट्टी की कांतारा से बॉलीवुड की भिड़ंत। ऐसे में कौन किससे आगे रहा? बॉक्स ऑफिस पर किसने किसको पछाड़ा? यह जानने के लिए पाठक बेहद उत्साहित हैं। तो आई जानते हैं तीनों फिल्मों ने तीन दिन के वीकएंड पर कितने करोड़ की कमाई की।
Weekend Box Office Report: कांतारा के सामने नहीं टिक पाई राम सेतु, अजय देवगन की थैंक गॉड का तो मत पूछिए हाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म ' राम सेतु ' ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म के वीकएंड कलेक्शन की बात करें तो राम सेतु ने शुक्रवार को 6.05 करोड़, शनिवार को 7.3 करोड़ और रविवार को 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यानी वीकएंड पर फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हुई और फिल्म ने वीकएंड पर 21.55 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म की कुल कमाई की बात करें तो यह आंकड़ा 57.25 करोड़ रुपये तक जा पहुंचा है।
यह भी पढ़ें: सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में दे चुकी हैं बॉलीवुड की ये अदाकाराएं, लिस्ट में टॉप पर है यह एक्ट्रेस
| दिन | कलेक्शन |
| शुक्रवार | 6.05 करोड़ |
| शनिवार | 7.3 करोड़ |
| रविवार | 8.50 करोड़ |
| कुल वीकएंड कलेक्शन | 21.55 करोड़ |
थैंक गॉड
अजय देवगन की फिल्म का हाल अच्छा नहीं है। एक तरफ जहां अक्षय कुमार की फिल्म 60 करोड़ का आंकड़ा छूने जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, थैंक गॉड पहले वीकएंड तक 30 करोड़ रुपये तक की कमाई करने में नाकामयाब रही। फिल्म ने शुक्रवार को 3.3 करोड़, शनिवार को 3.25 करोड़ और रविवार को 4 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन मात्र 29.4 करोड़ हुआ है।
यह भी पढ़ें: डांस के साथ एक्टिंग में भी माहिर हैं कोरियोग्राफर धर्मेश, इस शो से रातों-रात हो गए थे फेमस
| दिन | कलेक्शन |
| शुक्रवार | 3.3 करोड़ |
| शनिवार | 3.25 करोड़ |
| रविवार | 4 करोड़ |
| कुल वीकएंड कलेक्शन | 10.55 करोड़ |