फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: मुश्किलों में आदिपुरुष और हिंदुओं पर कमल हासन के बयान से बवाल, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 09 Oct 2022 09:23 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 09 Oct 2022 09:23 AM IST
विज्ञापन
Weekly wrap Adipurush in legal trouble RRR For Oscar 2023 Kamal Haasan ponniyin selvan controversy top news
आदिपुरुष, कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में कोई न कोई हलचल होती ही रहती है। फैंस भी सितारों से जुड़ी हर अपडेट जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं। इस हफ्ते एक तरफ 'आदिपुरुष' पर जमकर बवाल हो रहा है। फिल्म पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा है। साथ ही सोशल मीडिया पर भी जमकर बवाल हो रहा है। वहीं, साउथ फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वम' की रिलीज के बाद 'राज राजा' के हिंदू होने और न होने पर विवाद खड़ा हो गया है। वीकली रैप के जरिए हम आपको बीते हफ्ते में होने वाली 10 बड़ी खबरों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपको इस हफ्ते की कुछ चर्चित घटनाओं के बारे में...

Weekly wrap Adipurush in legal trouble RRR For Oscar 2023 Kamal Haasan ponniyin selvan controversy top news
आदिपुरुष - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, हैदराबाद

आदिपुरुष' के मेकर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीजर के जारी होने के बाद से ही फिल्म निर्माताओं को पहले आलोचना, फिर ट्रोलिंग और अब फिल्म पर रोक लगाने वाली याचिका का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की एक अदालत में फिल्म 'आदिपुरुष' की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि फिल्म में भगवान राम और हनुमान का गलत चित्रण में दिखाया गया है। 

Adipurush: फिल्म 'आदिपुरुष' के खिलाफ दायर हुई याचिका, भगवान राम और हनुमान के गलत चित्रण का लगाया आरोप

Weekly wrap Adipurush in legal trouble RRR For Oscar 2023 Kamal Haasan ponniyin selvan controversy top news
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया

"राजराजा चोलन के काल में 'हिंदू धर्म' जैसी कोई चीज नहीं थी"...फिल्म निर्माता-अभिनेता कमल हासन के इस बयान से बवाल मच गया है। दरअसल, हाल ही में अभिनेता, मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन-1' की विशेष स्क्रीनिंग में पहुंचे थे। जहां उन्होंने फिल्म देखने के बाद 'पोन्नियिन सेल्वन-1' के नायक राजराजा चोलन को एक हिंदू राजा के रूप में चित्रित करने के हालिया विरोध के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि 'राजराजा चोलन के समय में हिंदू धर्म की अवधारणा ही नहीं थी और यह शब्द अंग्रेजों ने अपनी सुविधा के लिए गढ़ा था।" कमल हासन के इस बयान के बाद से ही बयान-बाजी का सिलसिला शुरू हो गया। 

Kamal Haasan: राजराजा चोलन के समय में नहीं थी हिंदू धर्म की अवधारणा, कमल हासन के इस बयान से मचा बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly wrap Adipurush in legal trouble RRR For Oscar 2023 Kamal Haasan ponniyin selvan controversy top news
अली फजल, ऋचा चड्ढा - फोटो : Instagram
काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट करने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल एक दूसरे के हो गए हैं। हाल ही में दोनों ने शादी की और मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन दिया है। इससे पहले दोनों के प्री-वेडिंग फंक्शन हल्दी, मेहंदी और संगीत दिल्ली में हुए थे। इस के बाद कपल लखनऊ के लिए रवाना हो गया था। वहां भी दोनों का एक फंक्शन हुआ था और फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा और अली फजल वायरल हो रहा है। बहुत से लोग उनको बधाई दे रहे हैं तो वहीं कई लोग उनके प्यार को 'लव जिहाद'  और 'बुर्का हिजाब मुबारक हो' भी विश कर रहे हैं।


Richa Chadda-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा की शादी को लोगों ने बताया लव जिहाद, कहा- बुर्का-हिजाब मुबारक हो
 
विज्ञापन
Weekly wrap Adipurush in legal trouble RRR For Oscar 2023 Kamal Haasan ponniyin selvan controversy top news
अरुण गोविल - आदिपुरुष - फोटो : सोशल मीडिया

आदिपुरुष' के विरोध में उठने वाली आवाजें तेज हो गई हैं। प्रभास और सैफ अली खान की फिल्म को लेकर हंगामा बढ़ते जा रहा है। इसी बीच रामानंद सागर की 'रामायण' के राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल का बयान सामने आया है। अभिनेता ने वीडियो जारी कर 'आदिपुरुष' के मेकर्स पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है। इस विवाद पर दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने भी बयान दिया है।

Adipurush Controversy: रामायण के साथ खिलवाड़ करने वालों पर भड़के 'राम', आदिपुरुष के मेकर्स को सुनाई खरी-खरी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed