फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Wrap: राजू श्रीवास्तव को हार्ट अटैक, बॉक्स ऑफिस पर LSC-रक्षा बंधन बेहाल, पढ़ें बीते हफ्ते की बड़ी खबरें

Sun, 14 Aug 2022 08:54 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 14 Aug 2022 08:54 AM IST
विज्ञापन
Weekly Wrap Raju Srivastava health updates Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan collection read last week news
राजू श्रीवास्तव, रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

मनोरंजन जगत में हर रोज कुछ न कुछ नया सुनने को मिलता ही रहता है, जो सुर्खियां बटोरता है। ये हफ्ता भी चर्चाओं से भरा रहा। एक और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ने की खबर ने सभी को परेशान कर दिया, तो दूसरी और लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इसके अलावा भी पूरे हफ्ते में बहुत कुछ हुआ, जिसे बातने के एक बार फिर हम वीकली रैप के जरिए हाजिर हो गए हैं। तो चलिए आपको चंद मिनटों में बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों में क्या कुछ मनोरंजन जगत में हुआ।

Weekly Wrap Raju Srivastava health updates Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan collection read last week news
राजू श्रीवास्तव - फोटो : सोशल मीडिया
कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की तबीयत ठीक नहीं है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिम में वर्कआउट करते वक्त राजू श्रीवास्तव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़े। जिम में मौजूद लोग अफरा-तफरी में उन्हें दिल्ली एम्स ले गए। जहां डॉक्टर्स ने हार्ट अटैक की पुष्टि की। बता दें कि यह जानकारी राजू श्रीवास्तव के भाई ने मीडिया को दी है।


Raju Shrivastava: कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को वर्कआउट के दौरान पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली एम्स में भर्ती
 
Weekly Wrap Raju Srivastava health updates Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan collection read last week news
रक्षा बंधन - फोटो : social media
अक्षय कुमार की गुरुवार को रिलीज हुई फिल्म ‘रक्षा बंधन’ उनके लिए एक नया झटका बनकर उभरी है। फिल्म की पहले दिन की करीब 9 करोड़ की ओपनिंग अक्षय कुमार की पिछली रिलीज 10 फिल्मों (‘बेल बॉटम’ को छोड़कर) में सबसे कम ओपनिंग रही है। अक्षय की फिल्मों की लगातार घटती ओपनिंग से मुंबई फिल्म जगत में हड़कंप की सी स्थिति है। गुरुवार को रिलीज उनकी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ की काफी तारीफ हो रही है और अक्षय का चार बहनों के बड़े भाई का किरदार लोगों को पसंद भी आ रहा है लेकिन दर्शकों ने इस फिल्म की बजाय आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को ज्यादा तवज्जो दी है। 

Akshay Kumar Lowest Opening: चार साल में ‘रक्षा बंधन’ की सबसे कम ओपनिंग, अक्षय का बॉक्स ऑफिस पर टूटा तिलिस्म
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weekly Wrap Raju Srivastava health updates Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan collection read last week news
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह इन दिनों अपने न्यूड फोटोशूट को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक तरफ जहां उनके खिलाफ तमाम मीम्स बनाए जा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर अभिनेता के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर मामले भी दर्ज हो रहे हैं। इसके अलावा कई सितारों के भी रणवीर के फोटोशूट पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। हाल ही में खबर आ रही है कि अभिनेता के खिलाफ कलकत्ता हाईकोर्ट में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इंटरनेश्नल पेपर मैग्जीन पेपर के 23 जुलाई की सभी कॉपियों को सीज करने का आदेश दिया जाए। 

Ranveer Singh: बोल्ड फोटोशूट को लेकर कोलकाता में रणवीर के खिलाफ मामला दर्ज, मैग्जीन जब्त करने की अपील
 
विज्ञापन
Weekly Wrap Raju Srivastava health updates Laal Singh Chaddha Raksha Bandhan collection read last week news
आलिया भट्ट की फिल्म डार्लिंग्स का बनेगा रीमेक - फोटो : insta
आलिया भट्ट की हालिया नेटफ्लिक्स रिलीज फिल्म 'डार्लिंग्स' को दर्शकों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। फिलहाल यह काफी हद तक प्रभावित करने में सफल रही है। शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के सहयोग से बनी इस फिल्म को लेकर अब नई जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म को जल्दी ही तमिल और तेलुगू में भी बनाया जाएगा। बता दें कि 'डार्लिंग्स' फिल्म में आलिया न सिर्फ मुख्य भूमिका में हैं बल्कि इस फिल्म से उन्होंने निर्माता के तौर पर भी डेब्यू किया है।

Darlings Remake: आलिया की 'डार्लिंग्स' का तमिल और तेलुगू में बनेगा रीमेक! कहानी और किरदारों में होंगे ये बदलाव
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed