फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bengal Election 2021: कभी वामपंथ का झंडा उठाकर TMC में पाई थी जगह, अब भाजपा के साथ करेंगे नए सफर की शुरुआत

Sun, 07 Mar 2021 01:13 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 07 Mar 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Bengal Election 2021 News:  Mithun Chakraborty, who has been in Bollywood, has had a difficult political journey, had ever raised the flag of the Left
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार यानी सात मार्च को कोलकाता में रैली की। शहर के ब्रिगेड परेड मैदान में हुई इस रैली में बंगाल से जुड़े पार्टी के कई सीनियर नेता मौजूद रहे। इसके साथ ही पीएम मोदी की उपस्थिति में वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हुए। मालूम हो कि मिथुन के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तभी लगाई जाने लगी थीं जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने उनसे मुलाकात की थी।

Mithun Chakraborty Bengal Election 2021 News:  Mithun Chakraborty, who has been in Bollywood, has had a difficult political journey, had ever raised the flag of the Left
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्मी दुनिया में अपने अभिनय से धाक जमाने वाले मिथुन चक्रवर्ती का राजनीति का सफर ज्यादा अच्छा खास नहीं रहा है। साल 2011 में जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने बंगाल की सत्ता संभाली तो उन्होंने मिथुन चक्रवर्ती को राजनीति से जुड़ने का न्योता दिया था। उस वक्त मिथुन ने स्वीकार किया।

Mithun Chakraborty Bengal Election 2021 News:  Mithun Chakraborty, who has been in Bollywood, has had a difficult political journey, had ever raised the flag of the Left
मिथुन चक्रवर्ती, मोहन भागवत - फोटो : फाइल

तृणमूल कांग्रेस ने मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा से सांसद भी बनाया। लेकिन फिर साल 2016 के आखिर में मिथुन ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया और राजनीति से संन्यास ले लिया। उस वक्त मिथुन ने अपनी सेहत का हवाला देकर राजनीति छोड़ी थी। कहा जाता है कि राजनीति छोड़ने से लगभग एक साल पहले से ही उन्होंने खुद को अलग करना शुरू कर दिया था। दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की राजनीति छोड़ने की शुरुआत उसी वक्त से हो गई थी जब उनका नाम शारदा चिटफंड घोटाले में आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mithun Chakraborty Bengal Election 2021 News:  Mithun Chakraborty, who has been in Bollywood, has had a difficult political journey, had ever raised the flag of the Left
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती शारदा कंपनी में ब्रांड एंबेसडर थे। इसके चलते प्रवर्तन निदेशालय ने मिथुन चक्रवर्ती से पूछताछ भी की थी। इसके कुछ दिन बाद ही मिथुन चक्रवर्ती ने लगभग एक करोड़ बीस लाख रुपये यह कहकर लौटा दिए थे कि वो किसी के साथ फर्जीवाड़ा नहीं करना चाहते। इसके बाद से ही मिथुन ने राजनीति से संन्यास ले लिया था। आखिरी एक साल में वो राज्यसभा में भी बहुत कम ही नजर आते थे।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty Bengal Election 2021 News:  Mithun Chakraborty, who has been in Bollywood, has had a difficult political journey, had ever raised the flag of the Left
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, अगर मिथुन चक्रवर्ती के राजनीतिक करियर को देखा जाए तो वह शुरू से ही वामपंथ से जुड़े हुए थे। उन्होंने कई बार खुद को वामपंथी भी बताया है। वह पश्चिम बंगाल में खेल मंत्री और वरिष्ठ वामपंथी नेता सुभाष चक्रवर्ती के काफी करीबी भी माने जाते थे। ऐसे में जब ममता बनर्जी के आमंत्रण पर मिथुन ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा तो कई हैरान हुए। लेकिन फिर उनके बीजेपी में जाने के कयास से कहा जाने लगा है कि राजनीति में कहीं भी, कुछ भी हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed