फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ देर पहले अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा था?

Mon, 15 Jun 2020 03:03 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 15 Jun 2020 03:03 AM IST
विज्ञापन
What did Ankita Lokhande Post on her insta story shortly before sushant singh rajput death
सुशांत और अंकिता - फोटो : Social Media

टेलीविजन के बाद फिल्मी दुनिया में अपना नाम कमाने वाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया। सुशांत की खुदकुशी को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। कई लोगों को मनाना है कि वो लम्बे समय से डिप्रेशन में थे। एक वक्त पर सुशांत का नाम अभिनेत्री अंकिता लोखंडे के साथ जोड़ा जाता था। दोनों ने पवित्र रिश्ता में साथ काम किया था। इस बीच अंकिता लोखंडे की एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लोगों का ध्यान गया है।

What did Ankita Lokhande Post on her insta story shortly before sushant singh rajput death
अंकिता की पोस्ट - फोटो : Social Media

बताया जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत से कुछ वक्त पहले अंकिता लोखंडे ने अपनी इंस्टा स्टोरी में एक पोस्ट साझा की थी। इसमें लिखा था, 'भगवान लोगों को हमारी जिंदगी से निकालते हैं क्योंकि उन्होंने वो बातें सुनी हैं जो आपने नहीं सुनी।' हालाकि आधिकारिक तौर पर सुशांत की मौत पर अभी तक अंकिता का कोई बयान सामने नहीं आया है।

What did Ankita Lokhande Post on her insta story shortly before sushant singh rajput death
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

 'पवित्र रिश्ता' धारावाहिक के दौरान सुशांत और अंकिता उन दिनों अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी रिलेशनशिप को लेकर भी चर्चां में रहते थे। इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था, लेकिन शो खत्म होते ही दोनों के बीच दूरियां आ गई और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
What did Ankita Lokhande Post on her insta story shortly before sushant singh rajput death
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Social Media

सुशांत और अंकिता सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर ही पहली बार मिले थे। यहां उनकी दोस्ती शुरू हुई और फिर प्यार में बदल गई। दोनों रिलेशनशिप में रहे और अक्सर साथ नजर आने लगे थे। जोड़ी आधारित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' में दोनों ने साथ हिस्सा लिया और शो के दौरान सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर प्रपोज भी किया था। 

विज्ञापन
What did Ankita Lokhande Post on her insta story shortly before sushant singh rajput death
सुशांत सिंह राजपूत, रिया चक्रवर्ती - फोटो : Social Media

 सुशांत की रिलेशनशिप की बात करें तो पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती संग उनका नाम जोड़ा जा रहा था। लेकिन हैरानी की बात ये भी है कि अब तक सुशांत की मौत पर रिया चक्रवर्ती का भी कोई बयान या पोस्ट सामने नहीं आई है।

बॉलीवुड स्टार्स पर भड़कीं धोनी की हेयर स्टाइलिस्ट, बोलीं- इंडस्ट्री में सुशांत के लिए कोई खड़ा नहीं हुआ

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed