अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं तो रील्स जरूर देखते होंगे! आपने गौर किया होगा कि इन दिनों रील्स की दुनिया में 'मोए मोए' गाने का जबर्दस्त ट्रेंड है। दिलचस्प बात यह है कि जिस गाने ने सोशल मीडिया पर गदर मचा रखा है, लोग उसका उच्चारण ही गलत कर रहे हैं। वायरल गाने के बोल 'मोए मोए' नहीं हैं। फिर क्या हैं? और अचानक यह गाना इतना वायरल कैसे हो गया है? आइए जानते हैं...
Moye Moye Trend: क्या है मोए मोए? सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है ट्रेंड, रील बनाने से पहले मतलब जान लें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'मोए मोए' ट्रेंड एक सर्बियाई म्यूजिक वीडियो के वायरल होने के बाद शुरू हुआ है। इस म्यूजिक वीडियो का नाम 'Dzanum' (डजानम) है। इसे सर्बियाई गायिका तेया डोरा ने गाया है। इस गाने को तेया डोरा ने सर्बियाई रैपर स्लोबोदान वेल्कोविक कोबी के साथ मिलकर लिखा था। म्यूजिक वीडियो में भी वो नजर आई हैं। अब तक इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर 57 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
Bollywood: ग्लैमर की दुनिया में आने से पहले वेटर रह चुके हैं ये सितारे, आज हैं इंडस्ट्री का चमकता सितारा
बता दें कि 'Dzanum' एक दर्दभरा गाना है। अचानक लोग इस गाने पर रील बनाने लगे हैं। दर्दभरे गाने पर फनी रील्स और मीम्स भी जमकर बन रहे हैं। सोशल मीडिया पर 'मोए मोए' ट्रेंड की शुरुआत कैसे हुई, यह भी कम दिलचस्प नहीं है। इसकी शुरुआत टिकटॉक से हुई। देखते ही देखते इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर भी इस गाने पर खूब वीडियो बन रहे हैं।
बता दें कि गाने में 'मोए मोए' कहीं नहीं कहा गया है, बल्कि 'मोजे मोर' कहा गया है। हिंदी में मोजे मोर का अर्थ है, मेरा समुद्र। 'डजानम' नाम की इस म्यूजिक वीडियो को देखने पर भी पता चल रहा है कि नायिका काफी तकलीफ में है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस गाने पर ज्यादातर फनी रील्स बनाई जा रही हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद यूजर्स ने इस गाने पर दर्दभरी वीडियो भी साझा कीं।
Sanjay Dutt: 'जेल में फटा कपड़ा पहनते थे, जान से मारने की मिलती थी धमकियां', संजय दत्त के वकील का बड़ा खुलासा
इस गाने की जबर्दस्त सफलता से गायिका तेया डोरा बेहद खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूजर्स का शुक्रिया भी अदा किया है। भले ही लोग इसका मतलब नहीं समझ पा रहे हैं, मगर इसका म्यूजिक उन्हें खूब आकर्षित कर रहा है। यह इस बात का भी एक उदाहरण है कि संगीत की कोई सीमा नहीं होती। यह अलग-अलग संस्कृतियों के लोगों को जोड़ने का काम करता है। कहा जा सकता है कि फिलाहल 'मोए मोर' गाना भी यही कर रहा है।