सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

राजकुमार राव: क्या है अभिनेता का असली सरनेम? जानिए किस वजह से बदलना पड़ा नाम

एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 12 Aug 2021 03:12 PM IST
विज्ञापन
What is the real surname of Rajkumar 'Rao' Know why the name had to be changed
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार राव फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन अभिनेता हैं। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंसेस के कारण फिल्म इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई है। उन्हें बॉलीवुड के डिमांडिंग अभिनेताओं में से एक माना जाता है। जल्द ही वह अरबाज खान के चैट शो 'पिंच बाइ अरबाज खान' में दिखेंगे। वह सान्या मल्होत्रा के साथ एक नई फिल्म में भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म तेलुगू फिल्म ‘हिट’ की हिंदी रीमेक होगी। इससे पहले राजकुमार राव और सान्या  फिल्म ‘लूडो’ में नजर आ चुके हैं। यह तो रही फिल्मों की बात, लेकिन क्या आपको पता है कि राजकुमार राव का असली सरनेम क्या है? उन्होंने किस वजह से अपना सरनेम बदला है।



दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री में नाम और सरनेम बदलने की पुरानी परंपरा है। कई दिग्गज अभिनेताओं ने अपने नाम बदले हैं। कईयों ने ज्योतिष के कहने पर तो कई ने धर्म परिवर्तन की वजह से अपने नाम बदले हैं। हालांकि, राजकुमार राव ने अपना असली नाम नहीं बदला, लेकिन असरनेम जरूर बदला है। उन्होंने अपना सरनेम क्यों बदला इस बात का खुलासा उन्होंने हाल ही में किया है। आइए जानते हैं कि क्या है राजकुमार राव का असली सरनेम 

 

Trending Videos
What is the real surname of Rajkumar 'Rao' Know why the name had to be changed
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि राजकुमार राव का असली सरनेम राव नहीं है। उनका असली सरनेम यादव है। इस हिसाब से तो उनका नाम राजकुमार राव नहीं बल्कि राजकुमार यादव होना चाहिए था। लेकिन उन्होंने राव रखने के पीछे की कहानी बताई है। राजकुमार ने अरबाज खान के चैट शो पिंच सीजन 2 में इस बारे में बात करते हुए यह जानकारी दी कि उनको किस कारण अपना सरनेम बदलना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the real surname of Rajkumar 'Rao' Know why the name had to be changed
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में बहुत सारे राजकुमार हैं। जिसके कारण कन्फ्यूजन हो रहा था। ये ही वजह है कि उन्होंने अपना सरनेम बदल दिया। राजकुमार राव ने कहा कि अपनी शुरुआती फिल्मों में मैंने कभी अपने सरनेम का इस्तेमाल नहीं किया। इस कारण मेरे नाम की वजह से बहुत कन्फ्यूजन होने लगा, क्योंकि इंडस्ट्री में बहुत राजकुमार हैं,  राजकुमार संतोषी, राजकुमार गुप्ता, राजकुमार हिरानी'।

 

What is the real surname of Rajkumar 'Rao' Know why the name had to be changed
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि यहां तक की मेरे पास कॉल्स भी आते थे और लोग मुझसे निवेदन करते थे कि मैं उनके साथ असिस्ट करूं। मैं सोचता था, मैं एक्टर हूं ये मुझे असिस्ट क्यों करना चाहते हैं। फिर मुझे महसूस हुआ कि मेरे और तीन डायरेक्टर्स के नाम एक जैसे होने के कारण लोगों को कन्फ्यूजन है।

विज्ञापन
What is the real surname of Rajkumar 'Rao' Know why the name had to be changed
राजकुमार राव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने कहा कि हरियाणा से मेरा सरनेम यादव है, लेकिन फिर मुझे लगा राजकुमार राव हरियाणा में यादवों को दी जाने वाला टाइटल है, ये ही वजह है कि मुझे राजकुमार राव कहलवाना पसंद आया। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed