{"_id":"5cef8903bdec220773767129","slug":"when-a-famous-director-kedar-sharma-slapped-to-tanuja-in-her-first-film-set","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां के एक थप्पड़ ने संवार दिया था तनुजा का करियर, अब बेटी-दामाद बॉलीवुड पर कर रहे राज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मां के एक थप्पड़ ने संवार दिया था तनुजा का करियर, अब बेटी-दामाद बॉलीवुड पर कर रहे राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 30 May 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
tanuja
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
काजोल की मां तनुजा 70 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं । हाल ही में खबर आई कि वो अस्पताल में भर्ती हैं । तनुजा को डायवर्टिक्यूलाइटिस नाम की बीमारी है । अब उनका ऑपरेशन होगा । 75 साल की तनुजा को पेट में दर्द की शिकायत थी। इसके बाद मंगलवार को उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
2 of 7
तनुजा
काजोल अगर एक बेहतरीन अदाकारा बन पाईं तो वो सिर्फ अपनी मां की वजह से । एक्टिंग का कीड़ा उनमें उनकी मां तनुजा से आया है। तनुजा की मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन भी हिंदी फिल्मों की बड़ी स्टार थीं। इसलिए तनुजा का भी हीरोइन बनना लाजमी था। तनुजा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म मेकर केदार शर्मा की फिल्म 'हमारी याद आएगी' से की थी।
3 of 7
tanuja
- फोटो : social media
तनुजा को लगा था कि उनकी मां और बहन तो बड़ी स्टार हैं ही, इसलिए उन्हें एक्टिंग में कोई दिक्कत नहीं आएगी। लेकिन पहली फिल्म में ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जो उन्होंने कभी नहीं सोचा था । तनुजा को 1960 में उनकी मां शोभना समर्थ ने फिल्म 'छबीली' में लॉन्च किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
tanuja
- फोटो : social media
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा इतने नखरे दिखाती थीं कि पूरी यूनिट उनसे परेशान रहती थी। यही काम उन्होंने केदार शर्मा की फिल्म में भी किया। तनुजा सेट पर हर समय हंसी-मजाक में व्यस्त रहती थीं। लेकिन केदार शर्मा को ये सब बिलकुल पसंद नहीं था।
विज्ञापन
5 of 7
tanuja
- फोटो : social media
फिल्म के एक सीन में तनुजा को रोना था लेकिन वो बार-बार हंस रही थीं। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हुआ। तनुजा अपने काम को बिलकुल भी संजीदगी से नहीं लेती थीं। तनुजा ने केदार शर्मा से कहा कि आज मेरा रोने का मूड नहीं है। इसी बात से नाराज होकर केदार शर्मा ने तनुजा को जोरदार तमाचा जड़ दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।