{"_id":"60000f865cf7176ba6801d26","slug":"when-a-fan-asked-shahrukh-khan-if-he-was-bisexual-and-the-actor-gave-funniest-reply","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब शख्स ने शाहरुख खान से पूछा- क्या आप बाईसेक्सुअल हैं? एक्टर ने दिया था बेहद ही दिलचस्प जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब शख्स ने शाहरुख खान से पूछा- क्या आप बाईसेक्सुअल हैं? एक्टर ने दिया था बेहद ही दिलचस्प जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 14 Jan 2021 03:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा में रोमांस की परिभाषा को नया रुप देने वाले शाहरुख खान ने लोगों को अपनी अदायगी से दीवाना बनाया है। आज शाहरुख की फिल्में भले ही पर्दे पर हिट ना हो रही हों, लेकिन उनके चाहने वालों की आज भी कमी नहीं है। शाहरुख के दीवाने सिर्फ उनके रोमांस और एक्टिंग ही नहीं बल्कि उनके विटी सेंस और ह्यूमर के भी फैन हैं। शाहरुख बेहद ही हाजिर जवाब शख्स हैं जो बातों को बड़े ही मजेदार ढंग से पेश करते हैं। एक बार शाहरुख से ऐसे ही एक शख्स ने ये पूछ लिया था कि क्या वो बाईसेक्सुअल हैं? और इसका जवाब शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में ही दिया था।
2 of 5
Shahrukh Khan
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
एक चैनल को दिए इंटरव्यू में एक शख्स ने शाहरुख से पूछा था कि क्या वो बाईसेक्सुएल हैं? इस पर शाहरुख ने बड़े ही मजाकिया अंदाज में कहा था, 'मैं मर्दों से संबंध नहीं बनाता, मैं औरतों से संबंध नहीं बनाता'। मै सिर्फ अपनी अपनी पत्नी से प्यार करता हूं, सेक्स एंड द सिटी की ये लाइन मुझे काफी अच्छी लगती है। मैं ट्राइसेक्सुअल हूं। मैं वो हर चीज ट्राइ करता हूं जो सेक्सुअल हो'। ऐसे कहते हुए शाहरुख हंसने लगे और कहा- अरे इस कट कर देना।
3 of 5
Shahrukh Khan
बता दें कि ये पहला मौका नहीं था जब शाहरुख ने मजाकिया ढंग से किसी बात का जवाब दिया हो। शाहरुख अक्सर फैंस का जवाब अपने विटी ह्यूमर के साथ ही देते हैं। हाल ही में ट्वीटर पर #ASKSRK सेशन में एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि- क्या वो अपना बंगला मन्नत बेच रहे हैं? इस पर किंग खान ने कहा कि, 'भाई मन्नत बिकती नहीं है सिर झुकाकर मांगी जाती है याद रखोगे तो लाइफ में कुछ सीख पाओगे'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
shahrukh khan
बता दें कि लॉकडाउन के समय में शाहरुख ने घर पर अपने परिवार के साथ काफी वक्त बिताया। गौरी खान ने बताया था कि लॉकडाउन के वक्त शाहरुख ने घर में कुकिंग का काम संभाल लिया था। उन्होंने कहा कि, 'शुरूआती दिनों में हम बाहर का खाना मंगाने में बहुत डरते थे ऐसे में शाहरुख ने पूरे समय हमें घर का खाना ही खिलाया और हमने इसे बहुत इंजॉय भी किया। गौरी ने कहा कि उसे खाना बनाना अच्छा लगता है और मुझे खाना खाना'।
विज्ञापन
5 of 5
Shahrukh Khan Gauri Khan
- फोटो : amar ujala
फिल्मों की बात करें तो शाहरुख आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आईं थीं। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी। इसके बाद से शाहरुख ने फिल्मों से ब्रेक लेने का फैसला कर लिया। शाहरुख के मुताबिक वो अपने परिवार के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद कर रहे हैं और जब तक उन्हें कोई बहुत ही अच्छी स्क्रिप्ट नही मिलेगी वो अभी फिल्में नहीं करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।