{"_id":"616992cad6ac9c16ff3e0596","slug":"when-abhishek-told-that-aishwarya-had-become-a-child-after-seeing-mickey-mouse-on-honeymoon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मजेदार: हनीमून पर मिकी माउस को देख बच्ची बन गई थीं ऐश्वर्या, अभिषेक ने बताया था किस्सा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मजेदार: हनीमून पर मिकी माउस को देख बच्ची बन गई थीं ऐश्वर्या, अभिषेक ने बताया था किस्सा
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 15 Oct 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे कपल हैं, जो अपनी खूबसूरत लव स्टोरी के लिए जाने जाते हैं। इस लिस्ट में इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनके पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। दोनों की लव स्टोरी फिल्म 'धूम 2' के सेट पर शुरू हुई थी और फिल्म 'गुरु' की शूटिंग के दौरान ही अभिषेक ने अपनी लेडीलव ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसके बाद बिना देर किए साल 2007 में दोनों ने ग्रैंड तरीके से शादी रचाई थी।
अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी को 14 साल हो चुके हैं और इन सालों में दोनों ने कई बार ये साबित किया है कि, दोनों के बीच बेशुमार प्यार है। इतना ही नहीं, दोनों अपने इंटरव्यूज में भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, जब वह और ऐश्वर्या अपने हनीमून पर गए थे, तब एक्ट्रेस ने बच्चों की तरह बर्ताव किया था। आइए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा था।
2 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अभिषेक बच्चन अपनी वाइफ ऐश्वर्या के साथ हनीमून पर डिज्नीलैंड गए थे, जहां पर दोनों ने खूब मस्ती की। यहां पर ऐश्वर्या राय मिन्नी माउस और मिकी माउस को देख इतनी खुश हुईं, कि एक्ट्रेस उन दोनों को देखकर बच्चों की तरह उछलने लगी थीं, क्योंकि ऐश्वर्या मिकी और मिन्नी के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। इस बारे में खुद अभिषेक ने साल 2016 में वोग को दिए एक इंटरव्यू में बताया था।
3 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिषेक बच्चन ने कहा था, ‘हमारे हनीमून के लिए मैं ऐश को डिज्नीलैंड ले गया था। वहां वह मिकी और मिन्नी के साथ फोटो क्लिक करवाना चाहती थीं। इतना ही नहीं, वहां हो रही परेड में वह उनके साथ कूदना भी चाहती थीं। हम वहां जाकर गैर-जिम्मेदार हो गए थे। हमने वहां खूब मजे किए थे।’
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
इस इंटरव्यू में अभिषेक के साथ ऐश्वर्या राय भी मौजूद थीं। उन्होंने बताया कि वह और अभिषेक हनीमून पर बोरा बोरा भी गए थे, जहां पर उनके साथ फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ था, जिस वजह से एक्ट्रेस को एहसास हुआ था कि, वह अब शादीशुदा हो चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि, इस फ्लाइट में पहली बार उन्हें किसी ने मिसेज बच्चन कहा था, जिसे सुनकर वह काफी खुश हुई थीं।
विज्ञापन
5 of 5
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय ने कहा था कि, ‘जब हम हनीमून मनाने के लिए फ्लाइट से ‘बोरा बोरा’ जा रहे थे, तो इसी फ्लाइट में कुछ ऐसा हुआ था, जिसकी वजह से हमें समझ ही नहीं आया कि, हम किस तरीके से प्रतिक्रिया दें। फ्लाइट में अचानक हमें यह सुनने को मिला था कि, 'मिसेज बच्चन' आपका स्वागत है। यह सुनने के बाद मैंने और अभिषेक ने एक-दूसरे को देखा और इसके बाद हमने हंसना शुरू कर दिया। तब मुझे इस बात का एहसास हुआ था कि, मेरी शादी हो चुकी है और मैं अब मिसेज बच्चन हूं।’ फिलहाल, आज के समय में दोनों अपनी बेटी आराध्या के साथ खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।