फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस स्टार किड को प्यार के बदले मिली थी बेवफाई, ब्रेकअप के बाद खोली थी कंगना की सच्चाई

Sun, 13 Jan 2019 07:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 13 Jan 2019 07:53 AM IST
विज्ञापन
when adhyayan suman alleged black magic on Kangana Ranaut
Adhyayan Suman - फोटो : social media
बॉलीवुड कलाकार अध्ययन सुमन आज 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने राज, जश्न और इश्क जैसी कई फिल्में की, लेकिन वह बड़े पर्दे पर पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। अध्ययन सुमन अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। साल 2016 में कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने बेहद भयावह खुलासे करते हुए उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।इनमें गंदी गालियां देने, थप्पड़ मारने, ज्योतिषी के पास जाने, जलील करने, काला जादू करने समेत अशुद्ध खून मिलाकर खाना खिलाने तक जैसे कई खुलासे किए। 
when adhyayan suman alleged black magic on Kangana Ranaut
अध्ययन सुमन
उन्होंने साल 2016 में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि राज-2 की शूटिंग के दौरान हम करीब आए। तब मैं सिर्फ 20 साल का था। कंगना का व्यवहार कई बार मुझसे बहुत अजीब रहा। कई मौकों पर उसने मुझे गालियां दीं। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। अवार्ड लेकर उसने सबको थैंक्स कहा पर मेरा नाम तक नहीं लिया। 
when adhyayan suman alleged black magic on Kangana Ranaut
adhyayan suman - फोटो : file photo
फिल्म हाल-ए-दिल के प्रीमियर पर आदित्य पंचोली (कंगना के पूर्व प्रेमी) ने मुझे चेतावनी दी थी। उन्होंने मुझसे कहा था, ‘सर्कस में स्वागत है दोस्त, ऑल द बेस्ट।’जब हम साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे थे तब कंगना ने मुझ पर दबाव डाला कि एक जर्नलिस्ट को फोन करके बताऊं कि मैं उससे प्यार करता हूं। इसके बाद पूरे मीडिया में कंगना से मेरे एकतरफा प्यार की स्टोरी थी। उसने कभी नहीं कहा कि वह मुझसे प्यार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
when adhyayan suman alleged black magic on Kangana Ranaut
Adhyayan Suman - फोटो : file photo
2009 में जब बर्थडे पर मेरे पिता ने मुझे बीएमडब्ल्यू 7 गिफ्ट दी तो कंगना की प्रतिक्रिया थी, ‘तुम्हें एक करोड़ की कार गिफ्ट की? ऐसा क्या उखाड़ा है तुमने लाइफ में?’ कुछ महीने बाद उसने वैसी ही कार अपने लिए बुक की। ऋतिक रोशन की एक बर्थडे पार्टी में कंगना ने मेरे लाए फूल और शैंपेन उन्हें अपनी तरफ से गिफ्ट कर दी। लौटते वक्त मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा और कहा कि तुम मेरी सक्सेस से जलते हुए। थप्पड़ इतना जोर का था कि मैं रो पड़ा। कार में बैठे तो उसने मुझे और मारा। उसे घर पर छोड़ा तो उसने सैंडिल उतार कर मुझ पर फेंकी। मेरा फोन दीवार पर जोर से दे मारा।
विज्ञापन
when adhyayan suman alleged black magic on Kangana Ranaut
shekhar suman kangana ranaut rangoon adhyayan suman - फोटो : self
राज-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उसने मुझे फिर थप्पड़ मारा। गंदी गालियां दीं। वह माइंड गेम्स खेल रही थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान मैंने उसे देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बताया और उसने मुझे अमीर बाप की बिगड़ी औलाद कहा। 2009 में मेरे बर्थडे की पार्टी में कई मेहमानों के सामने उसने मेरे पिता की बेइज्जती की। उन्हें गाली दी। पापा जब गुस्सा हुए तो वह चिल्लाते हुए निकल गई। इंडस्ट्री के कई लोगों के कॉल पापा के पास आए। आदित्य पंचोली ने उन्हें कॉल करके कहा, ‘शेखरजी क्या हो रहा है। वह लड़की साइको है और यही उसका बिहेवियर पैटर्न है।’
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed