{"_id":"60dd60918ebc3edbd008cff2","slug":"when-aishwarya-rai-addressed-salman-khan-as-the-most-sexiest-and-gorgeous-man-in-simi-garewal-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: कभी सलमान को सबसे सेक्सी मानती थीं ऐश्वर्या राय, अब एक दूसरे की शक्ल से भी है नफरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: कभी सलमान को सबसे सेक्सी मानती थीं ऐश्वर्या राय, अब एक दूसरे की शक्ल से भी है नफरत
बॉलीवुड की फिल्मों में तो मोहब्बत के कई रूप देखने को मिलते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री की गलियों में भी बहुत से प्यार पनपे थे जो अधूरे रह गए। बॉलीवुड में कई बार ऐसी जोड़ियां बनी जिन्होंने ना सिर्फ पर्दे पर अपने चार्म से लोगों का दिल जीता बल्कि असल जिंदगी में भी एक दूसरे के इतने करीब आ गए कि दुनिया ने इन्हे एक ही मान लिया। हालांकि जैसे पर्दे पर हमेशा हर कहानी को हैप्पी एंडिंग नहीं मिलती वैसे ही असल जिंदगी में भी कुछ प्रेम कहानियां ऐसी रहीं जो ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाईं। इनमें से एक प्रेम कहानी थी दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री में से एक ऐश्वर्या राय और हैंडसम हंक सलमान खान की।
सलमान-ऐश्वर्या की पुरानी यादें
आज ऐश्वर्या अभिषेक की पत्नी बन चुकी हैं और उनकी एक बेटी भी है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब ऐश्वर्या का नाम सलमान खान से जोड़ा जाता था। ऐश्वर्या और सलमान ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' में काम किया था। इस फिल्म से ही उनकी मोहब्बत परवान चढ़ी थी, लेकिन जैसे फिल्म के अंत में नंदिनी समीर की नहीं हो पाती है वैसे ही असल जिंदगी में ऐश्वर्या सलमान को नहीं मिल पाईं। हालांकि सलमान और ऐश्वर्या से जुड़ी बहुत सी पुरानी बातें हैं जो दर्शकों को खूब पसंद आती है। तो आज आपको बताते हैं एक ऐसी ही खास बात के बारे में।
2 of 5
सिमी गरेवाल, ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी गरेवाल का चैट शो काफी मशहूर था। उन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे इस चैट शो पर जाते थे और एक से बढ़कर एक बातें बताते थे। ऐसे ही एक एपिसोड में ऐश्वर्या भी पहुंची थीं जहां उन्होंने अपने करियर और फिल्मों से जुड़ी बहुत सी बात बताईं थीं। 1999 में जब ऐश्वर्या इस शो में पहुंची थी तो सिमी गरेवाल ने उनसे एक बेहद ही खास सवाल पूछा था।
3 of 5
सलमान, ऐश्वर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
सिमी ने पूछा, 'ऐश्वर्या आपके अनुसार इंडस्ट्री में सबसे सेक्सिएस्ट और शानदार आदमी कौन है? इसके जवाब में ऐश्वर्या पहले कुछ देर सोचती हैं और पूछती हैं कि क्या सेक्सिएस्ट शब्द को चार्मिंग शब्द से बदल सकते हैं? इस पर सिमी कहती हैं, 'नहीं, आप इसी शब्द के लिए उस इंसान का नाम बताइए'। इसके बाद ऐश्वर्या कहती हैं, 'फिर तो उन्हीं का नाम लेना चाहिए जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मर्दों में से चुना गया है- सलमान खान....अगर हम लुक्स की बात कर रहे हैं तो'।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन
- फोटो : Instagram
गौरतलब है कि इंडस्ट्री में जहां एक तरफ लोग ऐश्वर्या की खूबसूरती पर दिल हार जाते हैं तो वहीं सलमान का भी लड़कियों के बीच कुछ अलग ही क्रेज है। ऐसे में जब सलमान और ऐश्वर्या साथ नजर आते तो फैंस उन्हें देखकर खुश हो उठते थे। कहा ये भी जाता है कि फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए संजय लीला भंसाली को ऐश्वर्या का नाम सलमान ने ही बताया था। वहीं बाजीराव मस्तानी के लिए भी भंसाली सलमान और ऐश्वर्या को साथ लेना चाहते थे, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान और ऐश एक दूसरे को काफी पसंद करते थे और माना जाता है कि सब ठीक रहता तो दोनों शादी भी कर लेते। हालांकि रिलेशनशिप के कुछ समय बाद ही ऐश्वर्या ने सलमान पर उनके साथ हिंसा का आरोप लगाया था। इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। सलमान के अक्खड़ रवैये से ऐश्वर्या को फिल्मों में भी नुकसान होने लगा था। इसके बाद ऐश्वर्या ने सलमान से दूरी बना ली और फिर अभिषेक उनकी जिंदगी में आ गए और सलमान संग ऐश्वर्या का नाम हमेशा के लिए खत्म हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।