फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aishwarya Rai: करण जौहर के शो में ऐश्वर्या ने बताया था किससे करना चाहती हैं शादी, सामने आया पुराना वीडियो

Sat, 09 Dec 2023 12:01 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sat, 09 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

इस वीडियो क्लिप में ऐश्वर्या से करण सवाल कर रहे हैं कि वह किस तरह के आदमी के साथ शादी करना चाहेंगी? इसमें कौन फिट बैठता है। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था।

विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bacchan Described Whom She Wanted To Marry says You Guys will know when it Happens
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में छाई रहती हैं। अपने शानदार फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया का दिल जीत लिया है। ऐश्वर्या राय ग्लोबल सुपरस्टार होने के साथ-साथ सबसे प्रसिद्ध फिल्मी परिवारों में से एक बच्चन परिवार की बहू हैं। हालांकि एक वक्त ऐसे था जब ऐश्वर्या इसकी कलपना भी नहीं करती थीं कि उनकी शादी कैसे इंसान के साथ होगी।

When Aishwarya Rai Bacchan Described Whom She Wanted To Marry says You Guys will know when it Happens
अभिषेक बच्चन-ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया

ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन के साथ शादी रचाई है। दोनों की एक बेटी आराध्या भी है। हालांकि एक वक्त ऐसे था जब वह इस बात की कल्पना भी नहीं कर पाती थीं कि वह किस तरह के आदमी से शादी करना चाहती हैं। जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण से अभिनेत्री का एक पुराना वीडियो क्लिप सामने आया है।

When Aishwarya Rai Bacchan Described Whom She Wanted To Marry says You Guys will know when it Happens
अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : social media

इस वीडियो क्लिप में ऐश्वर्या से करण सवाल कर रहे हैं कि वह किस तरह के आदमी के साथ शादी करना चाहेंगी? इसमें कौन फिट बैठता है। इसका जवाब देते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने कहा था, 'जब ऐसा होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा। मुझे जिस तरह का अनुभव हुआ है, उसे देखते हुए मैं इसके बारे में नहीं सोच सकती। मैं जीवन को वैसे ही लेना चाहूंगीं, जैसे यह आता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bacchan Described Whom She Wanted To Marry says You Guys will know when it Happens
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

करण ने इसके बाद उनसे सवाल किया कि वह किसे अभिनय का भगवान मानती हैं। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने कहा था, 'बहुत सारे आइकन हैं लेकिन जिस एक को मैंने देखा है और मैं जानती हूं वह अमित जी (अमिताभ बच्चन) हैं, जो अविश्वसनीय हैं।'

विज्ञापन
When Aishwarya Rai Bacchan Described Whom She Wanted To Marry says You Guys will know when it Happens
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन ने 20 अप्रैल, 2007 को अभिषेक बच्चन से शादी की थी। लोगों ने दोनों के बीच की केमिस्ट्री को खूब सराहा था। हाल ही में कपल को भतीजे अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म द आर्चीज के प्रीमियम में देखा गया था। पूरे परिवार के साथ ऐश्वर्या ने इस विशेष प्रीमियर में भाग लिया था।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed