{"_id":"617010d30d3a6e7da712393a","slug":"when-ajay-revealed-yug-slapped-him-on-seeing-parineeti-s-death-in-golmaal-again","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस्सा: जब अजय देवगन के बेटे ने उन्हें मारा थप्पड़ और फिर रोने लगे, परिणीति चोपड़ा थी वजह!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस्सा: जब अजय देवगन के बेटे ने उन्हें मारा थप्पड़ और फिर रोने लगे, परिणीति चोपड़ा थी वजह!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 20 Oct 2021 06:24 PM IST
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन का बेटा युग 11 साल का हो गया है। अजय देवगन और काजोल बेटे युग के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें डालते रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक बार युग ने अपने ही पिता अजय देवगन को थप्पड़ मार दिया था और फिर रोने लगे थे। दरअसल, युग ने यह सब एक फिल्म के सीन को देखकर किया था, जिसका खुलासा अजय देवगन ने अपने एक इंटरव्यू में किया। यह फिल्म गोलमाल थी। अजय ने इस फिल्म को लेकर बेटे युग की प्रतिक्रिया का खुलासा किया। अजय देवग ने बताया कि जब युग ने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में परिणीति चोपड़ा के किरदार खुशी की मौत को देखा, तो उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
Trending Videos
2 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद युग ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उस वक्त युग 7 साल के थे और अजय देवगन की गोद में बैठकर फिल्म देख रहे थे। अजय देवगन ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया कि फिल्म गोलमाल अगेन देखकर उनके घर वालों को खूब मजा आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि काजोल और युग इस फिल्म को देखकर खूब हंस रहे थे। काजोल का तो हंसना रुक ही नहीं रहा था। लेकिन उनका बेटा युग अचानक सेकेंड हाफ में रोने लगा। अजय देवगन ने कहा कि फिल्म में परिणीति चोपड़ा के किरदार के मरने से उनके बेटे युग को इतना दुख पहुंचा कि वह रोने लगा और उसने उन्हें ही थप्पड़ मार दिया। दरअसल, फिल्म में परिणीति चोपड़ा के मरने पर युग भावुक हो गया था और जैसे ही अजय देवग ने उससे पूछा, क्या हुआ तो उसने उल्टा उन्हें ही थप्पड़ मार दिया।
4 of 5
अजय देवगन और काजोल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अजय देवगन और परिणीति चोपड़ा की फिल्म गोलमाल अगेन 2017 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म हॉरर कॉमेडी है। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा की डेथ हो जाती है और उनकी आत्मा दिखाई गई है।
विज्ञापन
5 of 5
अजय देवगन
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, युग नहीं चाहता था कि पिता अजय देवगन उसे रोते हुए देखे, इसलिए उसने उन्हें थप्पड़ मारा। रोहित शेट्टी द्वारा निर्मित फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ में अजय देवगन के साथ कुणाल खेमू, अरशद वारसी, श्रेयास तलपड़े, तुषार कपूर, तबु, परिणीति चोपड़ा, नील नितिन मुकेश और प्रकाश राज ने मुख्य भूमिका निभाई थी। फिल्म को खूब सराहना मिली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।