{"_id":"5edeb89ca4c8924bbc7b806b","slug":"when-ameesha-patel-had-sent-a-legal-notice-to-her-father-for-mismanaging-her-accounts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अमीषा पटेल ने अपने ही पिता को भेजा था लीगल नोटिस, 12 करोड़ रुपये के घपले का लगाया था आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अमीषा पटेल ने अपने ही पिता को भेजा था लीगल नोटिस, 12 करोड़ रुपये के घपले का लगाया था आरोप
अपनी पहली ही फिल्म 'कहो न प्यार है' के सुपरहिट होते ही अमीषा पटेल का नाम पूरी फिल्म इंडस्ट्री पर छा गया था। इसके बाद उनकी दूसरी हिंदी फिल्म गदर ने भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई, जिसके बाद कहा जाने लगा कि अमीषा का करियर बहुत लंबा है। 9 जून 1976 को मुंबई में जन्मीं अमीषा का करियर अचानक ऐसे रुका कि फिर वो बस एक सहायक कलाकार ही बनकर रह गईं। फिल्मों से ज्यादा उनका नाम विवादों में रहने लगा। यहां तक कि उन्होंने अपने परिवार पर ही कई गंभीर आरोप लगाए थे। आज अमीषा के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े विवाद...।
2 of 5
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल का नाम एक समय पर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। खुद अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी को लेकर बातचीत की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
3 of 5
अमीषा पटेल
अमीषा पटेल और उनके घरवालों के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2009 में रक्षाबंधन के दिन अमीषा पटेल अपने भाई अश्मित पटेल के साथ एक सिनेमाघर में नजर आईं थीं। जिसके बाद खबरें आने लगीं कि अमीषा और उनके परिवार के बीच सुलह हो गई है। बाद में अभिनेत्री की मां ने एक इंटरव्यू में विवाद के अंत पर मुहर लगाई थी।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान और अमीषा पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2002 में फिल्म हमराज के बाद अमीषा का करियर कुछ खास नहीं चला। उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगू भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अमीषा फिर फिल्मों में गेस्ट रोल में नजर आने लगीं। आखिरी बार वो फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस के 13वें सीजन में भी दिखाई दी थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।