बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया है। उनके गाने रिलीज होते ही हिट हो जाते हैं। नेहा कक्कड़ के गाने हर फंक्शन में बजते हैं और फैंस उन गानों पर झूमकर नाचते हैं। सिंगिंग में हिट करियर बनाने वाली नेहा कक्कड़ ने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है। आज नेहा कक्कड़ सिंगिंग रिएलिटी शो 'इंडियन आइडल' की जज भी हैं। लेकिन नेहा कक्कड़ की इसी आवाज को सुनकर अनु मलिक ने उन्हें बुरी तरह डांटा था और कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि अपने मुंह पर थप्पड़ मार लें।
थ्रोबैक: जब नेहा कक्कड़ का गाना सुन अनु मलिक बोले, 'खुद को थप्पड़ मारने का मन कर रहा है'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेहा कक्कड़ का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस वक्त का है जब लाखों लोगो की तरह सिंगर बनने का सपना लिए नेहा कक्कड़ मुंबई आईं थीं। उस वक्त नेहा ने 'इंडियन आइडल' के लिए ऑडिशन दिया था। जिस वक्त नेहा कंटेस्टेंट के रूप में ऑडिशन दे रही थीं इस वक्त शो के जज अनु मलिक, सोनू निगम और फराह खान थे और अनु उनसे काफी नाराज हो गए थे।
ऑडिशन के वक्त नेहा कक्कड़ ने 'रिफ्यूजी' फिल्म का गाना 'ऐसा लगता है' गाया तो शो के जज उन्हें देखते ही रह गए। उनका गाना सुन जज अनु मलिक ने हैरान कर देने वाला रिएक्शन दिया था। इस वायल वीडियो में अनु कहते सुनाई दे रहे हैं- ये कैसा गा रही हो तुम, मेरा खुद को थप्पड़ मारने का मन कर रहा है।
इसके बाद अनु मलिक से रहा नहीं गया और उन्होंने नेहा को टोकते हुए बोला क्या हो गया तेरे को?' यह कहकर अनु मलिक अपने मुंह पर जोर से थप्पड़ भी मारते हैं। वहीं खड़ी नेहा कक्कड़ हैरानी से मुंह खोले देखती रह जाती हैं और रोने लग जाती हैं और बाहर निकल आई थीं।
जब नेहा कक्कड़ का गाना सुन कर अनु मलिक ने मारा अपने आप को थप्पड़😂😂 pic.twitter.com/aHSSbN7tWw
गौरतलब है कि नेहा कक्कड़ अब एक बड़ी स्टार बन चुकी हैं और अब वो किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नेहा इन दिनों इंडियन आइडल 12 में बतौर जज नजर आ रही हैं। वह एक एपिसोड के लिए लाखों में फीस ले रही हैं। इसके अलावा नेहा ने कई सुपरहिट गाने गाए हैं जो रिलीज के तुरंत बाद ही हिट हो गए। इस लिस्ट में काला चश्मा, दिलबर, आंख मारू जैसे कई गाने शामिल हैं।