{"_id":"5ce0fc4ebdec2207657b99e5","slug":"when-baby-kareena-kapoor-shooting-set-on-randhir-kapoor-film-pukar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ के हाथों पिता को पिटते देख चिल्लाने लगी थीं 3 साल की करीना, बोलीं थीं- 'प्लीज मत मारो'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमिताभ के हाथों पिता को पिटते देख चिल्लाने लगी थीं 3 साल की करीना, बोलीं थीं- 'प्लीज मत मारो'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 19 May 2019 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kareena kapoor, randhir kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमिताभ बच्चन ने अभी कुछ दिनों पहले एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी और फैंस के लिए लिखा कि 'पहचानो कौन?' तस्वीर में उनके साथ एक बच्ची नजर आ रही थी। ब्लैक एंड व्हाइट इस तस्वीर में वो बच्ची दरअसल करीना कपूर थीं। करीना कपूर अपने पापा रणधीर कपूर के साथ फिल्म पुकार के सेट पर आई थीं। यह फिल्म 1983 में रिलीज हुई थी।
2 of 5
amitabh bachchan, kareena kapoor
- फोटो : social media
तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने कैप्शन में लिखा- 'पहचानो कौन है? यह करीना कपूर हैं, गोवा में पुकार फिल्म के सेट पर। अपने पिता रणधीर कपूर के साथ सेट पर आई थीं और अपने पैर में चोट लगा ली थी। मैं दवाई लगा रहा हूं और ड्रेसिंग कर रहा हूं।' तस्वीर शेयर होने के बाद अब इससे जुड़ा एक किस्सा सामने आया है।
3 of 5
रणधीर कपूर
फिल्म पुकार के सेट का ये किस्सा काफी रोचक है। पुकार में अमिताभ बच्चन के साथ रणधीर कपूर, जीनत अमान और टीना मुनीम थीं। एक फाइट सीन में अमिताभ बच्चन और रणधीर कपूर के बीच मारपीट फिल्माया जाना था। शूट शुरू हुआ तो रणधीर कपूर को अमिताभ जमकर घूसे मारने लगे। यह देखकर वहां मौजूद करीना चिल्लाने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kareena kapoor
पापा को इस तरह पिटते देख करीना दूर खड़ी नहीं रह पाईं और अमिताभ के पास पहुंच गईं। उन्होंने अमिताभ के पैर पकड़ लिए और चिल्लानी लगीं कि 'मेरे पापा को मत मारो'। सीन के बीच में आने की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी। वहीं 3 साल की करीना को अमिताभ संभाल पाते उससे पहले ही वो गिर पड़ीं।
विज्ञापन
5 of 5
kareena kapoor khan
- फोटो : social media
बाद में अमिताभ ने करीना को गोद लेकर उन्हें समझाया कि यह केवल फिल्म के लिए है वो असल में उन्हें नहीं मार रहे। अमिताभ के समझाने के बाद बड़ी मुश्किल से करीना समझ पाईं और फिल्म की शूटिंग पूरी हुई। सिनेमाघरों में जब यह फिल्म रिलीज हुई तो सुपरहिट रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।