फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गौहर खान: जब चलते शो में अभिनेत्री को अनजान शख्स ने जड़ा था थप्पड़, हो गई थी ऐसी हालत

Sun, 22 Aug 2021 09:19 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
When Bollywood actress Gauhar Khan slapped for wearing 'short dress
गौहर खान - फोटो : Insatagram- @gauaharkhan

अभिनेत्री और मॉडल गौहर खान 23 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। गौहर का जन्म 23 अगस्त 1983 को पुणे (महाराष्ट्र) के एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। एक्टिंग की दुनिया में भले ही उन्होंने बहुत नाम न कमाया हो, लेकिन वे एक मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। गौहर की बात करें तो काफी मुखर मानी जाती हैं। ट्विटर पर वे हर मुद्दे पर बेबाक तरीके से राय रखती हैं। गौहर खान कुछ म्यूजिक एल्बम में भी नजर आई थीं लेकिन यहां उनके करियर को कोई फायदा नहीं हुआ।



लिहाजा उन्होंने मॉडलिंग की तरफ रुख किया और मनीष मल्होत्रा, नीता लुल्ला, रितु कुमार जैसे बड़े डिजाइनों के लिए रैंप वॉक किया। यहीं से गौहर की पहचान बढ़ती गई और वो मॉडलिंग की दुनिया में एक बड़ा नाम बन गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)

When Bollywood actress Gauhar Khan slapped for wearing 'short dress
गौहर खान - फोटो : Social Media

गौहर ने अपने फिल्म करियर की शुरुआत साल 2009 में फिल्म रॉकेट सिंह: द सेल्समैन से की थी। गौहर को फिल्म वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई में परदा परदा और इशकजादे में झल्ला वल्ला, छोकरा जवान में लाजवाब डांस करने के लिए याद किया जाता है।

When Bollywood actress Gauhar Khan slapped for wearing 'short dress
गौहर खान, कुशाल टंडन - फोटो : Bigg Boss
गौहर की जिंदगी में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 7 में हिस्सा लिया। शो के अंदर सबसे ग्लैमरस लेकिन नखरीली प्रतिभागी कहे जाने वाली गौहर के लिए यह सफर भी आसान नहीं रहा। शो में कई बार गौहर को शो के होस्ट सलमान खान से डांट डपट भी पड़ी तो कई बार बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Bollywood actress Gauhar Khan slapped for wearing 'short dress
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

घर के अंदर उनकी कुशाल टंडन से नजदीकियां बढ़ीं। बाहर भी काफी वक्त तक दोनों साथ रहे लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया। गौहर खान का नाम विवादों से भी खूब जुड़ा। एक सिंगिंग शो को होस्ट करते वक्त ऑडियंस में से उठकर एक आदमी ने गौहर को जोरदार तमाचा मार दिया था। हमला करने वाले आदमी का तर्क था कि मुस्लिम होने के नाते गौहर को इतने छोटे कपड़े नहीं पहनने चाहिए थे। हादसे के बाद गौहर ने एक प्रेस कॉनफ्रेंस कर के अपनी बात भी रखी थी। उन्होंने सख्त तरीके से कहा था कि ऐसे इंसान को जाने नहीं देना चाहिए, वह लड़िकयों के लिए खतरा है।

विज्ञापन
When Bollywood actress Gauhar Khan slapped for wearing 'short dress
जैद दरबार, गौहर खान - फोटो : Instagram

मशहूर एक्ट्रेस गौहर खान ने दिसंबर, 2020 में कोरियोग्राफर जैद दरबार संग निकाह किया था। यह कपल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अकसर अपनी तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed