जिंदगी में हर किसी का कोई न कोई क्रश होता है। क्रश का मतलब वो इंसान जो आपको बेहद पसंद हो, आप उसे पाना चाहते हों। अब वो क्रश आपके पड़ोस में रहने वाला शख्स भी हो सकता है और बॉलीवुड का कोई बड़ा सितारा भी। दरअसल क्रश का मतलब वो लड़का या लड़की होता है, जिसपर किसी का दिल आया हुआ हो और आपने उससे अपनी फीलिंग्स जाहिर भी न की हो। वैसे तो इस शब्द का मतलब खोजें तो उसका मतलब जवानी का पहला प्यार है। वो प्यार जिसका इजहार नहीं किया गया हो, लेकिन दिल में पाले हुए हो। ऐसा ही प्यार बॉलीवुड के बड़े अभिनेताओं-अभिनेत्रियों को भी हुआ है और खुलकर उन्होंने इसका इजहार भी किया है। जानिए बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख, चॉकलेटी ब्वॉय रणबीर कपूर, दबंग खान यानि सलमान सहित कार्तिक आर्यन का कौन रहा है बचपन का क्रश। और इस लिस्ट में अभिनेत्रियों ने किन्हें माना था अपने बचपन का क्रश?
बॉलीवुड: शाहरुख से लेकर आलिया तक, जानिए कौन है इन सितारों का पहला 'क्रश'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान
बॉलीवुड में रोमांस के बादशाह के लिए हर लड़की का दिल धड़ता हैं। उनका सिग्नेचर स्टाइल हर किसी को अपना दीवाना बना देता है लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि करोड़ों दिलों के बादशाह का दिल मुमताज के लिए धड़कता था। शाहरुख का पहला प्यार गौरी खान नहीं बल्कि मुमताज थीं। इस बात को उन्होंने खुलकर इजहार भी किया है।
रणबीर कपूर
स्कूल के दिनों से ही एक्टर रनबीर कपूर का दिल धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के लिए धड़कता था। माधुरी सिर्फ उनका क्रश ही नहीं थी बल्कि वह उनसे शादी भी करना चाहते थे। कई बार रणबीर ने इसे खुलकर कहा है कि 'माई हार्ट ओन्ली बीट्स फॉर माधुरी'।
सलमान खान
आज भी इंडस्ट्री में सलमान खान को मोस्ट एलिजेबल बैचलर माना जाता है। उनका नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन सलमान का पहला प्यार शायद ही आप जानते होंगे। सलमान बचपन में अपना दिल अभिनेत्री रेखा को दे बैठे थे।
कार्तिक आर्यन
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन कई दिलों पर राज करते हैं। इंडस्ट्री में आने से पहले उनका पहला क्रश करीना कपूर थीं। आज भी दोनों अच्छी दोस्ती शेयर करते हैं। वो रैंप से लेकर एडवरजाइमेंट तक कई जगह साथ कैमरा शेयर कर चुके हैं।