सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: फैशन आइकन कही जाने वाली ये हसीनाएं जब अपने कपड़ों को लेकर हुईं ट्रोल, देखें तस्वीरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Sun, 20 Jun 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
When Bollywood Actresses Brutally Trolled For Revealing Outfit Priyanka Chopra Kangana Ranaut Disha Patani
दिशा पाटनी, कंगना रणौत, सारा अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की हसीनाएं एक्टिंग के अलावा अपने बेहतरीन फैशन सेंस के लिए भी मशहूर हैं। लेकिन कभी-कभी एक्ट्रेसेस कुछ ऐसी ड्रेसेस कैरी कर लेती हैं कि उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं। कई बार अपने अजीबो-गरीब फैशन सेंस की वजह से अभिनेत्रियों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। कभी किसी इवेंट में एक्ट्रेसेस ने अजीब ड्रेस पहनी है तो कभी किसी पार्टी में। अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स अक्सर लोगों को अपने फैशन और स्टाइल सेंस से नए नए आईडिया देते रहते हैं। लेकिन कभी-कभी ये सितारे अपने स्टाइल और लुक्स के साथ ऐसे एक्सपेरिमेंट करते हैं और ट्रोल के शिकार हो जाते हैं आज हम बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनी ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस लिस्ट में कई बड़ी हसीनाओं के नाम शामिल हैं और अक्सर ये अभिनेत्रियां सुर्खियों में छाई रहती हैं। तो चलिए जानते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अपनी आउटफिट को लेकर ट्रोल हुई हैं...

When Bollywood Actresses Brutally Trolled For Revealing Outfit Priyanka Chopra Kangana Ranaut Disha Patani
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

प्रियंका चोपड़ा
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का आयेगा। प्रियंका अपने लुक्स और स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। लेकिन कई बार वो अपने को अलग दिखाने के चक्कर में ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं। प्रियंका चोपड़ा ग्रैमी आवॉर्ड्स वाले गाउन को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। 26 जनवरी 2020 को हुए ग्रैमी अवॉर्ड्स इवेंट में प्रियंका चोपड़ा निक जोनस के साथ पहुंची थीं और इसके बाद तो जैसे सोशल मीडिया पर जमकर बवाल मचा था। प्रियंका की ये ड्रेस आगे से खुली हुई थी, जिसे देखकर लोगों ने उनके इस अजीब फैशन को नापसंद किया था।

When Bollywood Actresses Brutally Trolled For Revealing Outfit Priyanka Chopra Kangana Ranaut Disha Patani
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

कंगना रणौत
बॉलीवुड में क्वीन के नाम से मशहूर अभिनेत्री कंगना रणौत, यूं तो अक्सर साड़ी में नजर आती हैं। लेकिन कई जगहों पर उन्हें वेस्टर्न आउटफिट कैरी करते हुए भी देखा गया है। कंगना भी अपने स्टाइल को लेकर ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ चुकी है। कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में कंगना रणौत पहुंची थीं। इस फेस्टिवल में अभिनेत्री अपनी ड्रेस को लेकर ट्रोल हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Bollywood Actresses Brutally Trolled For Revealing Outfit Priyanka Chopra Kangana Ranaut Disha Patani
दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया

दिशा पाटनी
एक्ट्रेस दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। दिशा पाटनी का फैशन सेंस भी उनके फैंस को काफी भाता है। लेकिन एक दो बार उन्हें भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। दिशा पाटनी अपने एक टॉप को लेकर सुर्खियों में छा गई थी। दरअसल, दिशा पाटनी का टॉप कम स्वेटर स्टाइल में था। जो आगे से टॉप और ऊपर से हाईनेक स्वेटर था। इसे देखकर यूजर्स ने दिशा को काफी ट्रोल किया था। लोगों ने उन्हें  कन्फ्यूज्ड डॉट कॉम तक कह डाला था।

विज्ञापन
When Bollywood Actresses Brutally Trolled For Revealing Outfit Priyanka Chopra Kangana Ranaut Disha Patani
मलाइका अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

मलाइका अरोड़ 
एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन कई बार उन्हें लोग उनके पहनावे की वजह से ट्रोल भी करते हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपनी गोवा वैकेशन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। जिन्हें देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी। सिर्फ यही नहीं लोगों ने उन्हें उम्र का लिहाज रखने की सलाह तक दे डाली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed