फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब हेमा मालिनी ने की थी धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बात, कहा था- 'मैंने शादी के बाद कभी...'

Wed, 18 Nov 2020 10:49 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंटे डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंटे डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 18 Nov 2020 10:49 AM IST
विज्ञापन
When Hema Malini Talks About Dharmendra First Wife Prakash Kaur
धर्मेंद्र, प्रकाश कौर और हेमा मालिनी - फोटो : फाइल फोटो

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल यानी कि हेमा मालिनी हमेशा से ही सुर्खियों में रहती हैं। 60 के दशक से हेमा फिल्मों में काम कर रही हैं। हेमा की प्रोफेशनल लाइफ के साथ- साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी काफी लाइम लाइट में रही है। हेमा मालिनी ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र से शादी की थी। लेकिन हेमा मालिनी से शादी करने के पहले भी धर्मेंद्र शादीशुदा थे। इसके बावजूद उन्होंने धर्म बदलकर हेमा मालिनी से शादी की।

When Hema Malini Talks About Dharmendra First Wife Prakash Kaur
हेमा मालिनी - फोटो : Twitter- @BombayBasanti

धर्मेंद्र की पहली शादी प्रकाश कौर से हुई थी। प्रकाश से धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल हैं। दोनों बेटों के होने के बाद दर्मेंद्र का दिल हेमा मालिनी पर आ गया और दोनों ने शादी कर ली। धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में कम लोग ही जानते हैं। लेकिन एक बार एक इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने प्रकाश कौर के बारे में बात की थी।

When Hema Malini Talks About Dharmendra First Wife Prakash Kaur
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : सोशल मीडिया

अपने एक पुराने इंटरव्यू के दौरान हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की पहली पत्नी का जिक्र करते हुए कहा, 'मैंने धरम जी से शादी जरूर की थी लेकिन मैं नहीं चाहती थी कि इस शादी से किसी को भी दुख पहुंचे। उनकी पहली पत्नी और बच्चों ने कभी अपनी जिंदगी में मेरा दखल महसूस नहीं किया। मैंने धर्मेंद्र को शादी के बाद भी कभी अपने पहले परिवार से अलग नहीं किया।'

विज्ञापन
विज्ञापन
When Hema Malini Talks About Dharmendra First Wife Prakash Kaur
धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला

वहीं हेमा ने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'मैं और धर्मेंद्र इस उम्र में भी एक दूसरे का ख्याल रखते हैं। मैंने जब धरम जी को पहली बार देखा था, मुझे पता चल गया था कि वो मेरे लिए ही बने हैं। मैंने तभी तय कर लिया था कि इसी इंसान के साथ मैं अपनी जिंदगी गुजारना चाहती हूं।'

विज्ञापन
When Hema Malini Talks About Dharmendra First Wife Prakash Kaur
पति धर्मेंद्र के साथ हेमा मालिनी (फाइल)

बता दें कि हेमा मालिनी और धर्मेंद्र ने साल 1980 में शादी की थी। धर्मेंद्र ने हमा से शादी तो कर ली थी लेकिन अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर को छोड़ा नहीं। प्रकाश, धर्मेंद्र को तलाक नहीं देना चाहती थीं इसलिए धर्मेंद्र ने इस्लाम धर्म कबूल किया और हेमा मालिनी से शादी की। वो अपने दोनों परिवार के साथ अक्सर समय बिताते नजर आते हैं।

पढ़ें: इन धारावाहिकों में भी नजर आ चुकी हैं 'बजरंगी भाईजान' की 'मुन्नी', जानिए हर्षाली मल्होत्रा के बारे में खास बातें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed