फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Wives: जब बी-टाउन के पतियों पर टूटे मुसीबत के पहाड़, पत्नियों ने यूं निभाया सात फेरों का वचन

Wed, 05 Oct 2022 03:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Oct 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
When husbands went through hard time wives supported them Shilpa Shetty Gauri Khan Kirron Kher Manyata Dutt
गौरी खान-किरण खेर-मान्यता दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर कहा जाता है कि पति-पत्नी एक गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों को मिलकर दांपत्य जीवन की गाड़ी चलानी होती है। यही वैवाहिक जीवन की सफलता का सूत्र है। आम लोगों की जिंदगी में तो अक्सर यह देखने को मिलता है, लेकिन बॉलीवुड सितारों की जिंदगी में भी यह सूत्र अपनाया गया। हर किसी की जिंदगी में उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे भी संकट से जूझ चुके हैं। कोई आर्थिक तंगी से गुजरा, किसी की आमदनी कोविड के वक्त प्रभावित हुई तो किसी को जेल की हवा खानी पड़ी। ऐसे दौर में इन सितारों की पत्नियों ने बखूबी साथ निभाया। कौन-से हैं वे सितारे आइए जानते हैं...

When husbands went through hard time wives supported them Shilpa Shetty Gauri Khan Kirron Kher Manyata Dutt
गौरी खान-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी खान 
शाहरुख खान के पास दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं है। लेकिन, कोविड 19 महामारी की दस्तक और उसके बाद लगे लॉकडाउन का फिल्म इंडस्ट्री पर असर पड़ा था। लिहाजा, तमाम सितारों की तरह शाहरुख खान की आमदनी भी प्रभावित हुई। ऐसे वक्त में किंग खान के घर की कमान गौरी खान ने संभाली थी। हाल ही में शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दौरान खुद करण जौहर ने यह बात कही थी। बता दें कि इस शो के एक एपिसोड में गौरी खान के साथ करण जौहर ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा, 'शाहरुख ने मुझे इतना हंसाया था। उन्होंने बताया था कि जब से हम इस कॉविड पेंडेंमिक में गए हैं, इस घर में पूरे परिवार में पैसा कमाने वाली सदस्य अकेली गौरी हैं।' शाहरुख ने आगे ये भी कहा कि उनके चार्टर्ड एकाउंटेंट ने उन्हें फोन किया था और कहा था कि तुम अपनी पत्नी से कुछ क्यों नहीं सीखते? वह घर की इकलौती प्रॉफिट देने वाली सदस्य हैं।' शाहरुख की इस बात पर गौरी ने कहा, 'उन्हें ये सब बातें कहना पसंद है। वह मुझे थोड़ा प्रमोट करना पसंद करते हैं।' बता दें कि गौरी खान एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। 

When husbands went through hard time wives supported them Shilpa Shetty Gauri Khan Kirron Kher Manyata Dutt
अनुपम खेर-किरण खेर - फोटो : सोशल मीडिया

किरण खेर
दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर की जिंदगी में भी एक पड़ाव ऐसा आया था, जब वह आर्थिक तंगी से गुजरे। यह वर्ष था 2005। अनुपम खेर ने अपने प्रोडक्शन हाउस से फिल्म 'मैंने गांधी को नहीं मारा' बनाई। इसके बाद वह पाई-पाई को मोहताज हो गए। ऐसे वक्त में उनकी पत्नी किरण खेर सहारा बनी थीं। संकट की उस घड़ी में जब परिवार की स्थिति डांवाडोल हुई तो किरण खेर ही परिवार के हालात संभालने आगे आईं और परिवार के लिए डटी रहीं। किरण खेर ने फिल्मों में वापसी की और उनकी मेहनत रंग लाई। परिवार में फिर खुशहाली लौटी। बता दें कि किरण खेर का अनुपम खेर के साथ दूसरा विवाह है। वहीं, अनुपम खेर की भी किरण के साथ दूसरी शादी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
When husbands went through hard time wives supported them Shilpa Shetty Gauri Khan Kirron Kher Manyata Dutt
मान्यता दत्त-संजय दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता दत्त
संजय दत्त और मान्यता दत्त के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। जमाने को दोनों के बीच की यह आपसी समझ और मान्यता दत्त की मानसिक-भावनात्मक मजबूती का अहसास तब हुआ, जब संजय दत्त जेल गए। आर्म्स एक्ट के तहत वर्ष 2013 में जब संजय दत्त जेल गए तो मान्यता दत्त ने परिवार को बखूबी संभाला। यहां तक कि मान्यता दत्त ने अपने बच्चों के साथ कोर्ट कचहरी के चक्कर भी खुद ही काटे। बता दें कि वर्ष 2013 में संजय दत्त पुणे की यरवदा जेल में गए। अच्छे बर्ताव के चलते 2016 में रिहा कर दिया गया था। 

विज्ञापन
When husbands went through hard time wives supported them Shilpa Shetty Gauri Khan Kirron Kher Manyata Dutt
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार रही हैं। आज भी उनका जलवा कायम है। लेकिन, बीते वर्ष सितंबर में जब उनके पति राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया गया तो शिल्पा शेट्टी पर मानो मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा। यह वक्त उनके परिवार के लिए मुश्किल भरा रहा। जब कॉन्ट्रोवर्सी शुरू हुई, उस समय पूरा भार शिल्पा के कंधों पर आ गया। इस मुश्किल समय में वह मजबूती से खड़ी रहीं और अपने रिश्ते व परिवार को हिम्मत के साथ संभाला। वह काम तक पर लौटीं और कैमरे व लोगों को बहादुरी के साथ फेस किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed