{"_id":"58f9e9ba4f1c1b8c7a8b457b","slug":"when-juhi-chawla-rejected-working-with-salman-khan-and-chose-aamir-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जूही चावला की इस हरकत का आज तक बदला ले रहे हैं सलमान, जानें पूरा मामला
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
जूही चावला, सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उस दिन जूही चावला ने सलमान खान की जो बेइज्जती की उससे सलमान इस कदर दुखी हुए कि फिर कभी जूही के साथ काम नहीं किया।
जूही चावला, सलमान खान
बात उन दिनों की है जब जूही चावला एक बड़ी स्टार थीं। हर एक्टर उनके साथ काम करने के सपने देखता था। उस वक्त सलमान के सितारे गर्दिश में चल रहे थे और फिल्में कुछ खास नहीं चल रहीं थीं। हालांकि इसका मतलब ये नहीं है कि उनकी पॉपुलैरिटी कम हो गई हो। निर्माता-निर्देशकों के लिए सलमान अभी भी स्टार ही थे। एक निर्दशक सलमान खान और जूही को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे और उस फिल्म का ऑफर लेकर वो जूही चावला के पास गए।
juhi chawla
लेकिन जूही ने पहले तो उस फिल्म के ऑफर को लंबे समय तक लटकाए रखा और फिर वो फिल्म करने से मना कर दिया। साथ ही जूही ने सलाह दे डाली कि फिल्म में उनके साथ आमिर खान हों। लेकिन निर्देशक के मन में जूही और सलमान की जोड़ी थी, लिहाजा उन्हें जूही की बात जमी नहीं। लेकिन वो कर भी क्या कर सकते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
juhi chawla
सलमान को जैसे ही ये बात पता चली उन्हें बहुत दुख हुआ। उन्हें लगा कि जूही ने उनकी बेइज्जती है। उस बेइज्जती को सलमान कभी भुला नहीं पाए और ना ही कभी किसी फिल्म में जूही के साथ काम किया। फिर वो दौर भी आया जब धीरे-धीरे जूही चावला का स्टारडम कम हो गया और वो फिल्मों में साइड रोल या फिर मां के किरदारों में नजर आने लगीं, वहीं दूसरी ओर सलमान बड़े स्टार बन गए।
सलमान के मन में जूही को लेकर जो टीस है वो आज तक भरी नहीं है। अभी भी सलमान जूही चावला को कुछ खास भाव नहीं देते जबकि जूही कई बार इच्छा जता चुकी हैं कि वो सलमान के साथ काम करें। कई बार उन्होंने कहा भी है कि उन्होंने सभी एक्टरों के साथ काम किया है लेकिन सलमान के साथ नहीं।
सलमान के मन में जूही को लेकर जो टीस है वो आज तक भरी नहीं है। अभी भी सलमान जूही चावला को कुछ खास भाव नहीं देते जबकि जूही कई बार इच्छा जता चुकी हैं कि वो सलमान के साथ काम करें। कई बार उन्होंने कहा भी है कि उन्होंने सभी एक्टरों के साथ काम किया है लेकिन सलमान के साथ नहीं।
विज्ञापन
जूही चावला, सलमान खान
लेकिन हद तो तब हो गई जब जूही की इस इच्छा पर सलमान ने उन्हें फिल्म में उनकी मां बनने का ऑफर दे डाला। जाहिर है इससे जूही को शॉक लगा। उनकी उम्र अभी इतनी तो हुई नहीं कि वो मां का रोल करें और वो भी सलमान की मां का, लेकिन कहीं ना कहीं सलमान ने इस ऑफर के जरिए जूही से अपनी बेइज्जती का बदला ले लिया था।