सब्सक्राइब करें

थ्रोबैक: जब कंगना ने करण जौहर को भरी महफिल में किया था नजरअंदाज, उतर गया था निर्माता का चेहरा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 20 Apr 2021 02:29 PM IST
विज्ञापन
when kangana ranaut ignored karan johar after gangster in filmfare awards function
कंगना रणौत, करण जौहर - फोटो : Social media

बॉलीवुड में करण जौहर और कंगना रणौत के बीच नाइत्तेफाकी किसी से छिपी नहीं है। दोनों के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे हैं। ये तल्खी तब और बढ़ गई जब बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बात उठने लगी। इसके बाद कंगना लगातार करण पर निशाना साधती रहती हैं। हाल ही में कंगना ने कार्तिक आर्यन के धर्मा प्रोडक्शन से बाहर होने पर करण को खरी-खोटी सुनाई थी, लेकिन ये झगड़ा कोई नया नहीं है। कंगना का ये मनमुटाव उनकी पहली ही फिल्म से ही चला आ रहा है। अपने शुरुआती करियर में ही अभिनेत्री ने करण को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था, जिससे वे खफा भी हो गए थे। अब इसका थ्रोबैक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Trending Videos
when kangana ranaut ignored karan johar after gangster in filmfare awards function
गैंगस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गैंगस्टर' से फिल्म जगत में कंगना ने कदम रखा था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इसके गानों ने भी गजब धूम मचाई थी। गैंगस्टर के लिए कंगना को बेस्ट फीमेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था, लेकिन इस अवॉर्ड शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि कंगना और करण के बीच दूरी बढ़ गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
when kangana ranaut ignored karan johar after gangster in filmfare awards function
कंगना रणौत - फोटो : Social media

इस अवॉर्ड शो को करण जौहर होस्ट कर रहे थे। उन्होंने बड़े ही प्यार से कंगना रणौत को स्टेज पर बुलाया। अवॉर्ड शो में जब कंगना स्टेज पर गईं तो वो नर्वस थीं। वहां बैठे लोगों को वो ठीक से संबोधित भी नहीं कर पाई थीं। उन्होंने करण से भी बात नहीं की और अवॉर्ड लेकर वापस चली गईं। ये सब देख करण को अच्छा नहीं लगा। उनके चेहरे को देख पता चल रहा था कि वो ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

when kangana ranaut ignored karan johar after gangster in filmfare awards function
कंगना रणौत - फोटो : ANI

हालांकि, इसके बाद कंगना ने करण की फिल्म ‘उंगली’ में काम किया, लेकिन इस फिल्म में कई कलाकार होने के कारण कंगना मुख्य भूमिका में नहीं थीं। कई मौके पर कंगना करण की तारीफ भी करती नजर आईं हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से वो करण पर लगातार हमलावर रह रही हैं।

विज्ञापन
when kangana ranaut ignored karan johar after gangster in filmfare awards function
कंगना रणौत - फोटो : Twitter- @KanganaTeam

कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' 23 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इस फिल्म की रिलीज को बढ़ा दिया गया है। फिल्म की कहानी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता पर आधारित है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed