{"_id":"643b93c177cd9457c708f23d","slug":"when-katrina-kaif-cried-for-three-days-because-of-john-abraham-salman-khan-revealed-the-reason-2023-04-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salman Khan: जब जॉन अब्राहम के कारण तीन दिन तक रोईं कटरीना कैफ, सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताई थी वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Salman Khan: जब जॉन अब्राहम के कारण तीन दिन तक रोईं कटरीना कैफ, सलमान खान ने खुलासा करते हुए बताई थी वजह
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। भाईजान एक ओर इंडस्ट्री में तमाम सितारों की मदद करते नजर आते हैं। तो वहीं उनकी दुश्मनी भी काफी चर्चाओं में रहती है। दबंग खान कई सितारों से भिड़ते देखे जा चुके हैं। हालांकि, आगे चलकर उन्होंने कुछ से समझौता कर लिया तो कुछ से वह आज भी बात करना तक मुनासिब नहीं समझते हैं। इसी बीच सलमान ने जॉन अब्राहम को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया है।
2 of 5
सलमान खान-कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरों की मानें तो एक डांस टूर पर सलमान खान का जॉन अब्राहम से झगड़ा हो गया था। इसी को लेकर एक थ्रोबैक इंटरव्यू में, सलमान खान ने कबूल किया कि कटरीना कैफ को फिल्म 'साया' से हटाने के बाद उन्हें जॉन अब्राहम से समस्या है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनके द्वारा हटाए जाने के बाद कैटरीना तीन दिनों तक रोई थीं। इतना ही नहीं, एक्टर ने यह भी कहा कि कटरीना के पास जॉन को हटाने का मौका था लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
3 of 5
सलमान खान-कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कहा, 'मुझे कटरीना का वह विजुअल याद है कि वह फिल्म कर रही थीं जिसके लिए बाद में उन्हें तारा शर्मा ने रिप्लेस कर दिया था और कैटरीना रो रही थीं कि 'मेरा पूरा करियर बर्बाद हो गया।' मुझे तीन दिन तक वह झेलना पड़ा। हालांकि, सलमान को लगा कि कटरीना इस देश के सबसे बड़े सितारों में से एक बन जाएंगी।'
सलमान ने साफ किया कि उन्होंने उस वक्त कटरीना से कहा था कि एक दिन वह अपने इस वाक्ये पर हंसेंगी। न्यूयॉर्क फिल्म में जॉन को रिप्लेस नहीं करने के कटरीना के फैसले के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा, 'फिल्म बड़ी हिट हुई। मेरे और कटरीना दोनों के बडप्पन की वजह से जॉन अब्राहम को बड़ी हिट मिली।'
हालांकि, बाद में जॉन अब्राहम ने सफाई दी कि उन्होंने कटरीना को नहीं हटाया। एक्टर ने कहा, 'मैं खुद इंडस्ट्री में नया था, मैंने कभी किसी भी एक्ट्रेस को किसी भी फिल्म से हटाने की सिफारिश नहीं की। ना ही आज के समय में मैं ऐसा कुछ करता हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।