{"_id":"57fedc2d4f1c1b6e52290b0b","slug":"when-kishore-kumar-reveals-the-reasons-behind-his-4-marriages","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....
Thu, 13 Oct 2016 07:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 13 Oct 2016 07:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की फिल्मों में अपने गीतों के जादू से लोगों के दिलों में राज करना अगर किसी को आता था तो वो सिर्फ किशोर कुमार थे। उनके गीत आज भी दिल और दिमाग को अपने वश में कर लेते हैं। किशोर कुमार ने अपनी गायकी से न सिर्फ श्रोताओं का दिल जीता था बल्कि अपने आप को संगीत का एक लेंजड भी बना दिया था। किशोर कुमार ने एक-दो नहीं बल्कि 4 शादियां की थीं। हालांकि उनकी एक भी शादी सही से टिक नहीं पाईं।
आज उनकी पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनके निजी जीवन की कुछ अनदेखें और अनसुने पहलुओं के बारे में।
जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....
2 of 5
रुमा गुह ठाकुरता- उनकी पहली पत्नी रुमा गुह ठाकुरता उर्फ रुमा देवी थीं। वो बहुत ही प्रतिभाशाली महिला थीं लेकिन वो ज्यादा दिन किशोर कुमार के साथ नहीं रह सकीं क्योंकि वो दोनों जिंदगी को अलग-अलग नजरिए से देखते थे। किशोर कुमार ने किसी इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रुमा देवी करियर बनाना चाहती थी जबकि वो चाहते थे कि कोई उनके घर की देखभाल करे।
इसीलिए आखिरी में दोनों अपने-अपने अलग रास्तों पर चल पड़े।
जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....
3 of 5
मधुबाला- बॉलीवुड हीरोइन मधुबाला के मामले में सबकुछ अलग था। उनसे शादी करने से पहले ही किशोर कुमार जानते थे कि वो काफी बीमार हैं लेकिन कसम तो कसम होती है। इसलिए उन्होंने अपनी बात रखी और उसे पत्नी के रूप में अपने घर ले आए। तब भी वो जानते थे कि मधुबाला हृदय की जन्मजात बीमारी से मर रही हैं।
9 साल तक किशोर कुमार ने उनकी सेवा की। उन्होंने मधुबाला को अपनी आंखों के सामने मरते देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....
4 of 5
योगिता बाली- किशोर कुमार ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि योगिता बाली से उनकी शादी एक मजाक था। उन्हें नहीं लगता कि योगिता शादी के बारे में गंभीर थी। वह बस अपनी मां को लेकर ऑब्सेस्ड थी। योगिता यहां कभी नहीं रहना चाहती थी। वो कहती थी कि आप रात भर जागते और पैसे गिनते हैं। वो दोनों जल्दी ही अलग-अलग हो गए।
विज्ञापन
जब किशोर कुमार ने खोला अपनी 4 शादियों के पीछे का राज....
5 of 5
लीना चंद्रावरकर- इसके बाद किशोर कुमार ने लीना चंद्रावरकर से शादी कर ली। किशोर कुमार का अपनी पत्नी लीना के बारे में कहना था कि वो एक अलग तरह की इंसान हैं। जब आपके पति को मार दिया जाए आप बदल जाते हैं। आप जिंदगी को समझने लगते हैं। आप चीजों की क्षणभंगुरता को महसूस करने लगते हैं। लीना बिल्कुल वैसी ही थी।
लेकिन लीना से शादी के बाद किशोर कुमार खुद ज्यादा दिन नहीं बच पाए और उनकी मौत हो गई। उनके अंतिम समय तक लीना चंद्रावरकर ही उनकी अंतिम एवं चौथी पत्नी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।