{"_id":"62bc7cb0cdda7615994a573b","slug":"when-laal-singh-chaddha-actor-aamir-khan-told-the-experience-of-working-with-salman-khan-that-i-used-to-stay-away-from-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Throwback: सलमान खान से दूर रहना पसंद करते थे आमिर खान, वजह बताते हुए सल्लू भाई को कहा था ‘घमंडी’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Thursday Throwback: सलमान खान से दूर रहना पसंद करते थे आमिर खान, वजह बताते हुए सल्लू भाई को कहा था ‘घमंडी’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:59 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
आमिर खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान और आमिर खान बॉलीवुड इंडस्ट्री के दो बड़े चेहरे हैं, जो अपने नाम से फिल्मों को हिट करवाने का दम रखते हैं। उनकी हर नई फिल्म शूटिंग के साथ ही चर्चा का विषय बन जाती है और रिलीज से पहले ही कुछ फिल्मों को हिट का दर्जा दे दिया जाता है। इन दिनों आमिर खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर लाइमलाइट में हैं, जो रिलीज के लिए तैयार है। दूसरी तरफ सलमान खान भी अपनी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की वजह से छाए हुए हैं, जिसकी ग्रैंड कास्टिंग पर दर्शकों की नजरें बनी हुई हैं। इसी बीच, आमिर खान का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वह सलमान खान के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। हैरानी का बात ये है कि इस इंटरव्यू में आमिर ने सलमान से दूर रहने की बात की थी।
2 of 4
आमिर खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, आमिर खान और सलमान खान फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में एक साथ नजर आए थे, जो साल 1994 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन किया। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर खान और सलमान खान के रिश्ते ठीक नहीं थे। दोनों के बीच ज्यादा बातचीत भी नहीं होती थी। सलमान और आमिर सिर्फ शूट से जुड़े मामलों पर ही बातचीत किया करते थे और इस बात का खुलासा खुद आमिर खान ने करण जौहर के चैट में किया था। आमिर ने अपने और सलमान के खराब रिश्ते की वजह भी बताई थी।
3 of 4
आमिर खान
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में आमिर खान करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपना काम करने का अनुभव साझा किया था और बताया था कि वह सलमान खान से दूर ही रहना पसंद करते थे। उनका अनुभव सलमान खान के साथ काम करने का बिल्कुल भी अच्छा नहीं था। अभिनेता ने कहा था, 'अंदाज अपना-अपना में सलमान के साथ काम करना मेरे लिए अच्छा अनुभव नहीं था। तब मैं उन्हें घमंडी और दूसरों का ध्यान ना रखने वाला समझता था। इसलिए मैं उनसे दूर ही रहता था। शूटिंग के बाद मेरी और सलमान की कोई बात नहीं होती थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आमिर खान, सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
इस शो में आमिर खान ने ये भी बताया कि उनकी और सलमान खान के बीच दोस्ती कैसे हुई। आमिर खान ने बताया कि सलमान से मेरी दोस्ती साल 2000 में हुई थी। ये वो समय था, जब मेरा रीना दत्ता से तलाक होने वाला था। उस समय सलमान खान ने मुझे फोन किया और कहा था कि मैं तुमने मिलना चाहता हूं और फिर हमारी मुलाकात हुई। हमने साथ में ड्रिंक ली और हम फिर दोस्त बन गए और यहीं से एक सच्ची दोस्ती की शुरुआत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।