सब्सक्राइब करें

Birthday: लता मंगेशकर को की गई थी जहर देकर मारने की कोशिश, ठीक होने में लगे थे तीन महीने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Tue, 28 Sep 2021 08:52 AM IST
विज्ञापन
When Lata Mangeshkar was given slow poison  and she couldn't sing for 3 months
लता मंगेशकर - फोटो : अमर उजाला

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में लता मंगेशकर की आवाज का जादू आज भी लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। छोटी उम्र से लता ने संगीत को अपना जीवन बना लिया था। उनकी आवाज लोगों को प्यार का एहसास कराती है, तो कभी आंखों में आंसू लाती है। आज भी सुरों की मल्लिका का मुकाबला कोई सिंगर नहीं कर पाया है। लता मंगेशकर आज अपना 92वां (जन्म 28 सितंबर, 1929 इंदौर) जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर लता मंगेशकर से जुड़ा ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जब उन्हें 33 साल की उम्र में जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। तीन महीनों तक लता सिर्फ अपने बिस्तर पर ही रहीं। इतना ही नहीं उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह जानती हैं कि उन्हें किसने जहर देकर मारने की कोशिश की थी। चलिए जानते हैं लता मंगेशकर की जिंदगी से जुड़ा ये अनसुना किस्सा।

Trending Videos
When Lata Mangeshkar was given slow poison  and she couldn't sing for 3 months
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

33 साल की थीं लता
सफलता की सीढ़ियां चढ़तीं लता मंगेशकर ने कभी नहीं सोचा था कि उनकी जिंदगी में ऐसा पल भी आएगा। एक दिन लता के पेट में तेज दर्द होने लगा। वह खड़ी तक नहीं हो पा रही थी। उन्हें हरे रंग की उल्टियां होने लगी। जिसके बाद डॉक्टर को बुलाया गया। डॉक्टर ने जांच करने के बाद बताया कि उन्हें स्लो पॉयजन दिया जा रहा है यानि धीमा जहर।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Lata Mangeshkar was given slow poison  and she couldn't sing for 3 months
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया

घर से भाग गया था कुक
लता को खाने में स्लो पॉयजन दिया जा रहा था। लेकिन जिस दिन लता की तबीयत खराब हुई, उनका कुक अचानक ही गायब हो गया। उसने अपना वेतन तक नहीं लिया। इस घटना के बाद लता की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने रसोई की कमान अपने हाथ में ले ली थी।

When Lata Mangeshkar was given slow poison  and she couldn't sing for 3 months
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
ठीक होने में लगे 3 महीने
लता मंगेशकर के शरीर पर जहर का लंबे समय तक जहर का असर रहा था। वह तीन महीनों तक बिस्तर पर ही रहीं। उनका इलाज उनके फैमली डॉक्टर ने किया था। तीन महीने बाद लता फिर से अपने पैरों पर खड़ी हो पाई थीं।
विज्ञापन
When Lata Mangeshkar was given slow poison  and she couldn't sing for 3 months
लता मंगेशकर - फोटो : सोशल मीडिया
जानती हैं किसने दिया ज़हर
लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि वह जानती हैं कि उन्हें किसने जहर दिया था। लेकिन उनके उस शख्स के खिलाफ कोई सबूत नहीं था। जिसकी वजह से वह कभी उस पर एक्शन नहीं ले पाई। लेकिन इस हादसे के बाद वह ज्यादा सतर्क रहने लगीं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed