सब्सक्राइब करें

Pathan: फिल्म ‘पठान’ की शूटिंग को दीपिका और शाहरुख यूरोप रवाना, इन दो शहरों में होगी म्यूजिकल शूटिंग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Tue, 28 Sep 2021 07:22 AM IST
विज्ञापन
Pathan: Deepika and Shahrukh left for Europe for the shooting of the film Pathan musical shooting will be done in these two cities
दीपिका और शाहरुख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के 50 साल पूरे होने के साथ ही इस फिल्म प्रोडक्शन कंपनी की फिल्मों का स्तर पर भी दिन पर दिन विशाल होता जा रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ के लिए लगाए विशाल सेट्स के बाद यशराज फिल्म्स ने सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ के लिए दुनिया की चंद बेहतरीन लोकेशंस का चुनाव इसकी शूटिंग के लिए किया और अब बारी कंपनी की एक और फिल्म ‘पठान’ की है। निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने इस फिल्म के लिए भी कुछ ऐसी लोकेशंस की पहचान की है जिन्हें हिंदी सिनेमा में अब तक पहले कभी नहीं देखा गया। आदित्य और सिद्धार्थ इससे पहले फिल्म ‘वॉर’ में भी दर्शकों को पहले कभी न देखे गए शानदार और नयनाभिराम दृश्यों से रोमांचित कर चुके हैं। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘पठान’ के बाकी बचे एक गाने की शूटिंग यूरोप के सबसे महंगे और बेहतरीन पर्यटन स्थलों में से एक मल्लोर्का में होने जा रही है। इस शूटिंग के लिए फिल्म के दोनों सुपरसितारे शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण मुंबई से रवाना हो गए हैं।

 

Trending Videos
Pathan: Deepika and Shahrukh left for Europe for the shooting of the film Pathan musical shooting will be done in these two cities
जॉन अब्राहिम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पठान’ से जुड़े सूत्रों के मुताबिक यशराज फिल्म्स का मकसद इस फिल्म को भी  पहले कभी न देखी गई एक ऐसी दृश्यावली बनाना है जिसे देखने का असली मज़ा सिर्फ बड़े परदे पर ही आए। सिद्धार्थ आनंद और यशराज फिल्म्स अपने इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को पाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी के लिए फिल्म ‘पठान’ की टीम स्पेन के लिए रवाना हो रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म की टीम की मंजिल इस बार यूरोप के शहर कैडिज के मल्लोर्का और वेजेर डी ला फ्रोंटेरा होंगे। टीम 10 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक स्पेन में रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pathan: Deepika and Shahrukh left for Europe for the shooting of the film Pathan musical shooting will be done in these two cities
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि स्पेन के इन शहरों में अब तक किसी भी हिंदी फिल्म की शूटिंग नहीं की गई है। इसलिए हिंदी सिनेमा के दर्शकों को इन स्थानों पर शूट किए गए फिल्म ‘पठान’ के गाने में दुनिया के कुछ बेहतरीन पर्यटन स्थलों की झलकियां देखने को मिलेंगी। यशराज फिल्म के संस्थापक और निर्माता निर्देशक यश चोपड़ा की फिल्मों से ही हिंदी सिनेमा के दर्शकों को स्विटजरलैंड की खूबसूरती का पता चला था और उनके बेटे आदित्य अब दर्शकों को यूरोप की कुछ और अनदेखी जगहों की सैर अपनी आने वाली फिल्मों में कराने की कोशिश कर रहे हैं। 

 

Pathan: Deepika and Shahrukh left for Europe for the shooting of the film Pathan musical shooting will be done in these two cities
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘पठान’ से जुड़े सूत्र ने जानकारी दी फिल्म ‘पठान’ के इस भव्य और विशाल गाने में शाहरुख और दीपिका को अभूतपूर्व अंदाज में पेश किया जाएगा। इसके लिए इन दोनों के लुक्स पर भी काफी काम किया गया है। गाने के लिए जो कॉस्ट्यूम्स तैयार की गई हैं, उन्हें खुद आदित्य चोपड़ा ने अपनी निगरानी में तैयार कराया है। शाहरुख खान और दीपिका मल्लोर्का में जिसे गाने की शूटिंग करेंगे, इसमें दोनों अपने पहले कभी न देखे गए अवतार में नजर आएंगे। 

विज्ञापन
Pathan: Deepika and Shahrukh left for Europe for the shooting of the film Pathan musical shooting will be done in these two cities
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ की रिलीज डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन साल 2022 के तमाम त्योहारी शुक्रवार जिस तरह से बुक हुए हैं, उससे देखते हुए चर्चा यही है कि ये फिल्म अब साल 2023 में ही रिलीज होगी। शाहरुख खान के स्पेशल अपीयरेंस वाली अभिनेता निर्दशक आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ के जरूर अगले साल अप्रैल में रिलीज होने की बात चल रही है। शाहरुख इसके अलावा एटली के साथ डबल रोल वाली एक फिल्म कर रहे हैं। निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ शाहरुख की एक फिल्म की भी चर्चाएं अरसे से जारी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed