फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब मिथुन चक्रवर्ती ने बिना धोए कई दिनों तक पहने थे गंदे कपड़े, वजह सुनकर खुश हो जाएंगे आप

Fri, 12 Mar 2021 09:41 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 12 Mar 2021 09:41 PM IST
विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Wore Dirty Clothes For Beggar Role For This Film
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : social media

कहा जाता है फिल्मों में किरदार निभाने के लिए किरदार को जीना भी पड़ता है। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई अभिनेता हैं, जो अपने किरदार को बेहतरीन तरीके से निभाने के लिए उसे जीते हैं। ऐसे ही अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने भी अपने किरदार के लिए किया था। मिथुन को असल जिंदगी में जरा भी गंदे कपड़े पहनना पसंद नहीं है, लेकिन अपने एक किरदार के लिए उन्होंने कई दिनों तक गंदे कपड़े पहने थे। वो कौन सी फिल्म थी और क्या किरदार था, ये हम आपको बताने जा रहे हैं।

When Mithun Chakraborty Wore Dirty Clothes For Beggar Role For This Film
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Twitter

मिथुन दा ने एक फिल्म की थी जिसका नाम है 'जोर लगा के हय्या'। इस फिल्म में अभिनेता को भिखारी का किरदार निभाना था और उन्हें एक ही ड्रेस लगातार पहनकर रखनी थी। क्योंकि भिखारी के पास इतना पैसा तो होता नहीं है कि वह रोज कपड़े बदल सके। इसलिए मिथुन दा ने भिखारी के किरदार को पर्दे पर बेहतरीन तरीके से पेश करने के लिए कई दिनों मैले कपड़े पहने रहे थे। उन कपड़ों को मिथुन दा ने धोया भी नहीं था। वो चाहते थे कि कपड़ों में गंदगी लगे ताकि उनकी भूमिका में वास्तविकता नजर आए।

When Mithun Chakraborty Wore Dirty Clothes For Beggar Role For This Film
मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती लोगों के दिलों की धड़कन रहे हैं। उनकी एक्टिंग, हेयर और फैशन स्टाइल के लोग दीवाने थे। आलम ये था कि मिथुन की फिल्म आते ही सिनेमाघर हाउसफुल हो जाते थे। उनकी लगभग फिल्में हिट होती थी। इतना ही नहीं लोग अभिनेता की एक फिल्म को कई-कई बार देखते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Wore Dirty Clothes For Beggar Role For This Film
मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन ने साल 1976 में फिल्म 'मृगया' से फिल्मी दुनिया में डेब्यू किया था। उस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। अपनी पहली ही फिल्म से मिथुन दा ने दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना ली थी। मिथुन ने अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे बड़े-बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया। मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म 'डिस्को डांसर' का जादू भी लोगों पर खूब चला था। फिल्म के गाने 'आई एम ए डिस्को डांसर' ने धूम मचा दी थी और इस गाने में दिखी मिथुन की स्टाइल को लोग कॉपी करने लगे थे।

विज्ञापन
When Mithun Chakraborty Wore Dirty Clothes For Beggar Role For This Film
मिथुन चक्रवर्ती - फोटो : Instagram

तो वहीं इन दिनों मिथुन चक्रवर्ती काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसकी वजह है उनका भाजपा में शामिल होना। अभिनेता के राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2011 में अभिनेता ने तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा था। टीएमसी पार्टी से जुड़ने के बाद मिथुन चक्रवर्ती को राज्यसभा से सांसद भी बनाया, लेकिन 2016 के अंत में मिथुन चक्रवर्ती ने राज्यसभा के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। तो वहीं अब राज्यसभा से होते हुए वो भाजपा में शामिल हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed