सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: इस अफवाह की वजह से नूतन ने जड़ दिया था संजीव कुमार को थप्पड़, सेट पर देखते रह गए थे सभी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
When Nutan slapped Sanjeev Kumar's in front of everyone
संजीव कुमार-नूतन - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय से फैंस को दीवाना करने वाली नूतन का जन्म चार जून 1936 को हुआ था। नूतन हमेशा से ही अपनी सादगी और शांत व्यवहार के लिए जानी जाती थीं। लेकिन फैंस को जानकर हैरानी होगी कि एक बार नूतन ने एक्टर संजीव कुमार को तमाचा जड़ दिया था। ये बात तब की है जब नूतन खुद फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रही थीं। उस वक्त संजीव कुमार भी इंडस्ट्री में चर्चित कलाकार थे। नूतन के बारे में एक बात कही जाती थी, वो ये कि वो अपने को-स्टार्स और सेट पर मौजूद लोगों से ज्यादा बात नहीं करती थीं। उन्हीं दिनों संजीव कुमार को नूतन के साथ फिल्म 'देवी' में साइन किया गया। शुरुआत में नूतन और संजीव कुमार एक-दूसरे से ज्यादा बात नहीं करते थे, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच अच्छे संबंध बन गए। 1969 में फिल्म देवी में एक्टर संजीव कुमार और नूतन साथ काम कर रहे थे। 

Trending Videos
When Nutan slapped Sanjeev Kumar's in front of everyone
nutan

शूटिंग के बीच में मिले वक्त में नूतन ने एक मैग्जीन पढ़ी, जिसमें उनके और संजीव के अफेयर के बारे में छपा था। इस रिपोर्ट के पढ़कर नूतन काफी गुस्सा हुईं और सेट पर ही संजीव को थप्पड़ जड़ दिया था। इस बात का जिक्र उन्होंने 1972 में एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में किया था। नूतन और संजीव कुमार की दोस्ती को मैगजीन ने अफेयर का नाम दे दियाथा, जिसकी वजह से नूतन की शादीशुदा जिदंगी में खलबली मच गई थी। इस रिपोर्ट के पढ़कर नूतन काफी गुस्सा हुईं और सेट पर ही संजीव को थप्पड़ जड़ दिया। कई लोगों का कहना है कि ऐसा उन्होंने पति के कहने पर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
When Nutan slapped Sanjeev Kumar's in front of everyone
Nutan
गौरतलब है कि नूतन ने कई फिल्मों में अपने हुनर से दर्शकों का दिल जीता था। नूतन ने देव आनंद, सुनील दत्त से लेकर राज कपूर तक के साथ काम किया था। नूतन की हिट लिस्ट में अनारी, सुजाता, पेइंग गेस्ट, सीमा, बंदिनी, सरस्वती चंद्र, मिलन और मैं तुलसी तेरे आंगन सहित कई अन्य फिल्में शामिल हैं। 
When Nutan slapped Sanjeev Kumar's in front of everyone
नूतन

नूतन ने महज 14 साल की उम्र में फिल्म हमारी बेटी से डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनकी मम्मी ने ही डायरेक्ट किया था। नूतन बॉलीवुड की उन पहली एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने पर्दे पर स्विमसूट पहना था। साल 1958 में आई फिल्म दिल्ली का ठग में नूतन ने स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहना था।  नूतन ने महज 14 साल की उम्र में एडल्ट फिल्म  नगीना की थी।

विज्ञापन
When Nutan slapped Sanjeev Kumar's in front of everyone
संजीव कुमार

हम हिंदुस्तानी (1960) संजीव कुमार की पहली फिल्म थी।  उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए और धीरे-धीरे अपनी पहचान बनाई।संजीव ने कोशिश, आंधी जैसी फिल्मों से एक्टिंग की छाप छोड़ी। संजीव कुमार ने भी 47 वर्ष की उम्र में छह नवंबर 1985 को इस दुनिया को अलविदा कहा था।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed