{"_id":"5dad713b8ebc3e01557e84ae","slug":"when-parineeti-chopra-share-her-school-days-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"परिणीति ने शेयर किया था स्कूल के दिनों का वो किस्सा, जिस कारण पैरेंट्स से करने लगी थीं नफरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
परिणीति ने शेयर किया था स्कूल के दिनों का वो किस्सा, जिस कारण पैरेंट्स से करने लगी थीं नफरत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 22 Oct 2019 08:31 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
parineeti chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
परिणीति चोपड़ा ने 2011 में फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' से अपने करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उनकी पहली सुपरहिट फिल्म 'इशकजादे' थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में परि के साथ अर्जुन कपूर भी लीड रोल में थे। परिणीति 22 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा ऐसा किस्सा बताते हैं जो उनके स्कूल के दिनों का है ।
2 of 6
parineeti chopra
परिणीति ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'हमारे पास इतना पैसा नहीं था कि हम कार खरीद सकें। इसलिए मैं साइकिल से स्कूल जाया करती थी। मेरे पापा भी कुछ दूर तक साइकिल से मेरे साथ चलते थे। पापा के जाते ही हर रोज कुछ लड़के मेरे पीछे लग जाते थे।'
3 of 6
Parineeti Chopra
उन्होंने आगे कहा, 'वो लड़के मुझे चिढ़ाते हुए मेरे साथ-साथ चलते थे। यहां तक कि वो मेरी स्कर्ट उठाने की भी कोशिश करते थे। इसलिए मैं अपने पैरेंट्स से नफरत करती थी क्योंकि वो मुझे साइकिल से स्कूल भेजते थे। साथ ही वो ये भी कहते थे कि ऐसा हम तुम्हें स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
parineeti chopra
दरअसल, परिणीति, अक्षय कुमार के साथ 'वुमेन सेल्फ डिफेंस ग्रेजुएशन डे' के मौके पर पहुंची थीं । यहीं पर उन्होंने अपनी जिंदगी से जुडा़ ये किस्सा शेयर किया । परिणीति ने कहा, 'मुझे खुशी है कि अक्षय सर आप लोगों को सेल्फ डिफेंस सिखाने का कोई पैसा नहीं लेते हैं और ना ही आपको इसके लिए कोई यूनिफॉर्म पहनने की जरूरत है। आप सबके पास वो सुविधाएं हैं जो मेरे पास नहीं थी।'
विज्ञापन
5 of 6
Parineeti Chopra
परिणीति ने कहा, 'अगर आपको अब ऐसी किसी परिस्थिति का सामना करना पड़े तो उनके मुंह पर एक पंच दे देना।' बता दें परिणीति एक्टिंग से पहले विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण वो इंडिया लौट आईं थी। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।