{"_id":"5dad69af8ebc3e0164408ea3","slug":"parineeti-chopra-birthday-here-are-some-unknown-facts-about-pari-will-leave-you-impressed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मंदी के कारण विदेश में छंटनी का शिकार हुई थीं परिणीति, दिखती थीं ऐसी, पहचानना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मंदी के कारण विदेश में छंटनी का शिकार हुई थीं परिणीति, दिखती थीं ऐसी, पहचानना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 22 Oct 2019 08:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
parineeti chopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 2011 में लेडीज वर्सेज रिकी बहल से फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली परिणीति चोपड़ा का 22 अक्टूबर को जन्मदिन है। परी की लीड एक्ट्रेस के तौर पर पहली फिल्म 'इशकजादे' थी। हरियाणा के अंबाला में जन्मीं परिणीति के पास इन दिनों कई सारी फिल्में हैं। आइए बताते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...
2 of 5
परिणीति चोपड़ा
परिणीति चोपड़ा पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं। उन्होंने 12वीं में देशभर में टॉप किया था और उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था। परी ने बिजनेस, फाइनेंस और इकोनॉमिक्स में डिग्री भी हासिल की है। पढ़ाई और एक्टिंग के साथ-साथ परिणीति में सिंगिंग का भी टैलेंट है। परिणीति एक ट्रेंड क्लासिकल सिंगर हैं। परी ने फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग डेब्यू किया था। परिणीति के इस गाने को फैंस ने खूब पसंद किया था।
3 of 5
Parineeti Chopra
परिणीति विदेश में इन्वेस्टमेंट मैनेजर की जॉब करती थीं। 2009 में आई आर्थिक मंदी के कारण वे इंडिया लौट आईं थी। यहां आकर उन्होंने यशराज फिल्म्स में काम किया। परिणीति ने साल 2015 में 28 किलो वजन कम किया था। परिणीति जंक फूड खासकर पिज्जा काफी पसंद करती हैं। वेट लॉस के दौरान उन्होंने सबसे पहले पिज्जा खान छोड़ा। परिणीति असल जिंदगी में एक बेहतरीन गायिका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
परिणीति चोपड़ा
- फोटो : amar ujala
परिणीति चोपड़ा को फिल्म 'इशकजादे' के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में परिणीति अर्जुन कपूर के साथ नजर आई थीं। परी ने अपने 8 साल के करियर में 10-11 फिल्में की हैं, जिनमें से सिर्फ 3 ही हिट हैं। एक इंटरव्यू में परिणीति ने बताया था- मैं सैफ को लेकर बहुत क्रेजी थी। इतनी क्रेजी थी कि एक ब्रांड के चिप्स के पैकेट जमा करती थीं क्योंकि उस पर सैफ की फोटो बनीं होती थी।
विज्ञापन
5 of 5
charit desai, Parineeti Chopra
- फोटो : Social Media
बॉलीवुड गलियारों में खबरें हैं कि परिणीति चोपड़ा असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही हैं। दोनों की मुलाकात साल 2016 में अमेरिका में एक ड्रीम टूर के दौरान हुई थी। दोनों की यह दोस्ती गहराती चली गई। देखते ही देखते दोनों में प्यार परवान चढ़ने लगा। लेकिन साल 2017 में इनकी रिलेशनशिप की खबरें मीडिया में आई थीं। चरित के बारे में बता दें कि वह प्रियंका चोपड़ा और ऋतिक रोशन की सुपरहिट फिल्म 'अग्निपथ' में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।