फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कादर खान ने कब्र पर बैठ लिखे डायलॉग से वसूली थी सवा लाख फीस, अंतिम समय में हुई ऐसी हालत

Tue, 22 Oct 2019 07:59 AM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 22 Oct 2019 07:59 AM IST
विज्ञापन
birthday spacial Kader Khan Profile Know About His Life Career And Bollywood Journey
kadar khan

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार, कॉमेडियन और राइटर कादर खान का 22 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। वह बेशक हमारे बीच नहीं हैं लेकिन अपने अभिनय की बदौलत हम सभी के दिलों में वह अब भी जिंदा हैं। कादर खान ने 45 साल तक बॉलीवुड में राज किया और दर्शकों के दिल में जगह बनाई। पांच दशक से ज्यादा लम्बे करियर में कादर खान ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया था।


अफगानी मूल के कादर खान ने फिल्मों में हर तरह के किरदार निभाए। हालांकि उन्हें कॉमेडी रोल में सबसे ज्यादा पसंद किया गया। बेहतरीन कलाकारी का प्रदर्शन किया था। उन्होंने अपनी जिन्दगी में कई संघर्ष किए थे। कॉलेज के दिनों से ही वो अभिनय में रुचि लेने लगे थे। इसके बाद बॉलीवुड में आ गए। आइए जानते हैं उनकी जिंदगी के बारे में... 

birthday spacial Kader Khan Profile Know About His Life Career And Bollywood Journey
कादर खान, अमिताभ बच्चन
कादर खान ने अपने करियर में 300 से  ज्यादा फिल्में की। साथ ही कई फिल्मों की कहानी और डायलॉग्स भी लिखे। कादर खान का जन्म काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोफेसर के तौर पर की थी। कादर खान का बचपन बड़ी ही गरीबी में बीता। उनके पास पहनने के लिए चप्पल तक नहीं होते थे। भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के बाद कादर खान का परिवार भारत आकर बस गया था। कादर खान के दो भाई थे जिनका बचपन में ही निधन हो गया था। कादर खान के जन्म के समय उनकी मां मुंबई आ गई थीं। कादर एक इंजीनियरिंग छात्र थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद वो सिद्दिकी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में प्रोफेसर हो गए।
birthday spacial Kader Khan Profile Know About His Life Career And Bollywood Journey
कादर खान, गोविंदा
कादर खान को अभिनय करना अच्छा लगता था । वो कॉलेज के समय में अभिनय में हिस्सा लिया करते थे। एक बार दिलीप कुमार ने उनका अभिनय देखा और उन्हें बहुत अच्छा लगा। इसके बाद दिलीप कुमार ने कादर खान से अपनी फिल्मों में काम करने के लिए बोला। कादर खान की पहली फिल्म 'दाग' थी। इस फिल्म में कादर खान वकील के रूप में नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
birthday spacial Kader Khan Profile Know About His Life Career And Bollywood Journey
कादर खान - फोटो : ट्विटर
कादर खान ने उस दौर की हिट फिल्म 'रोटी' के डायलॉग्स लिखे थे। इस फिल्म के लिए मनमोहन देसाई ने उन्हें एक लाख 20 हजार रुपए फीस दी थी। उस दौर में यह फीस बहुत बड़ी थी। कादर खान ने फिल्मों के अलावा कई टीवी शो में भी काम किया। उनका शो 'हंसना मत' काफी लोकप्रिय हुआ था। कादर खान को एक कॉमेडियन के तौर पर जाना जाता है। 
विज्ञापन
birthday spacial Kader Khan Profile Know About His Life Career And Bollywood Journey
कादर खान
कादर खान को 9 बार बेस्ट कॉमेडियन अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया।  कादर खान कब्रों के बीच बैठकर डायलॉग्स लिखा करते थे। कादर खान अश्लील और डबल मीनिंग डायलॉग्स भी लिख चुके हैं। जिसके लिए उन्हें लोगों से काफी बुराई भी सुनने को मिली थी। कुछ समय पहले कादर खान ने डायरेक्टर फौजिया अर्शी की फिल्म 'हो गया दिमाग का दही' में काम किया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed