{"_id":"609b9ab08ebc3ed62e745f34","slug":"when-people-died-to-watch-south-superstar-chiranjeevi-movie-in-theatre-know-the-full-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीवानगीः वो अभिनेता जिसकी फिल्म की टिकट लेने के लिए मची थी भगदड़, कई लोगों की गई थी जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीवानगीः वो अभिनेता जिसकी फिल्म की टिकट लेने के लिए मची थी भगदड़, कई लोगों की गई थी जान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Wed, 12 May 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
चिरंजीवी
- फोटो : Instagram
Link Copied
सितारों के लिए फैंस का पागलपन देखना हो तो उत्तर से लेकर दक्षिण तक नजरें दौड़ाई जा सकती हैं। जी हां, जहां एक तरफ बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान जैसे सितारों के लिए लोग पागल हैं तो वैसे ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार चिरंजीवी के भी लोग दीवाने हैं। चिरंजीवी तेलुगु फिल्मों के जाने माने अभिनेता हैं, लेकिन उन्होंने तीन हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। चिरंजीवी की फिल्में जब भी रिलीज होती थी तो भारी संख्या में लोग थिएटर की ओर दौड़ पड़ते थे। उनकी इस दीवानगी के पीछे कई लोगों ने अपनी जान तक गवां दी थी। तो चलिए आज आपको बताते हैं चिरंजीवी से जुड़े कुछ खास किस्सों के बारे में।
Trending Videos
2 of 5
चिरंजीवी
- फोटो : Instagram
चिरंजीवी की फैन फालोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है बल्कि विदेश में भी उनके नाम का डंका बजता है। चिरंजीवी को सात बार दक्षिण भारतीय फिल्मफेयर अवॉर्ड और चार बार नंदी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। उन्होंने फिल्म 'प्रणा खरीदू मना वूरी पंडावुलु' से फिल्मों में एंट्री की थी और फिर उन्होंने 'इंद्रा,' 'रुद्रा वीणा', 'टैगोर' जैसी एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्में की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
चिरंजीवी
- फोटो : Twitter
चिरंजीवी के नाम एक और रिकॉर्ड है जिसने उनके स्टारडम को चार चांद लगा दिए। उन्होने एक साल में एक के बाद एक 14 हिट फिल्में दी थीं और दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली थीं। 80-90 के दशक में उनके प्रति लोगों की दीवानगी कुछ इस कदर बढ़ चुकी थी कि थिएटर में उनकी फिल्म रिलीज होते ही लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हो जाता था।
4 of 5
चिरंजीवी
- फोटो : सोशल मीडिया
2003 में उनकी फिल्म टैगोर की टिकट लेने के दौरान थिएटर में ऐसी भगदड़ मची थी कि चार लोगों की मौत हो गई थी। ऐसा एक से ज्यादा बार हुआ था। वहीं एक बार एक फैन करीब जाकर उन्हें छूने की कोशिश कर रहा था और जब उसे बिजली का झटका लग गया था। चिरंजीवी की फिल्में देखने से लेकर उन्हें एक बार छू लेने तक के लिए लोग अपनी जान की बाजी लगा देते थे।
विज्ञापन
5 of 5
चिरंजीवी (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण भारतीय फिल्मों में चिरंजीवी के डांस को भी काफी पसंद किया जाता है। हालांकि उन्होंने डांस कहीं से सीखा नहीं बल्कि हेलन की वजह से वो अच्छे डांसर बन गए। कहते हैं जब भी रेडियो पर हेलन का गाना 'पिया तू अब तो आजा' बजता वो डांस करते और ऐसा करते करते उनका अभ्यास बढ़ता गया और फिल्मों में भी उनका डांस लोगों को पसंद आने लगा। फिल्मों के अलावा उन्होंने राजनीति में भी किस्मत आजमाई। साल 2008 में उन्होंने प्रजा राज्यम पार्टी की स्थापना की और इस पार्टी का भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में विलय कर दिया। वो राज्य सभा सांसद भी रहे और भारत के राज्य सरकार के पर्यटन मंत्रालय के लिए स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री भी। उन्हें फिल्म और राजनीति दोनों में अपना बराबर दम खम दिखाया और आज भी उनके चाहने वालों की संख्या कम नहीं हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।