फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Preity Zinta Birthday: दो बार मौत को मात दे चुकी हैं प्रीति जिंटा, 'सुनामी' में करीबी दोस्तों को खोने पर पड़ा था गहरा असर

Sun, 31 Jan 2021 06:26 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 31 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special When Preity Zinta Escaped Death Twice In Her Life Faced Tsunami
प्रीति जिंटा बर्थडे

बॉलीवुड की बबली गर्ल कही जाने वाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा आज (31 जनवरी) अपना 46वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रीति जिंटा की गिनती बॉलीवुड की चुलबुली अभिनेत्रियों में होती है। प्रीति शिमला की रहने वाली हैं। प्रीति विवादों में तो ज्यादा नहीं रही हैं। लेकिन प्रीति का हादसों से गहरा नाता रहा है। प्रीति जिंटा के पिता की मौत भी एक हादसे के दौरान ही हुई थी। जिसका असर प्रीति पर भी गहरा पड़ा था। बचपन में पिता के साथ हुए हादसे को तो प्रीति ने जैसे-तैसे भुला दिया। लेकिन वो खुद भी कई बार हादसों का शिकार हुईं। इन हादसों में प्रीति जिंटा बाल-बाल बची थीं।



 

Preity zinta Birthday Special When Preity Zinta Escaped Death Twice In Her Life Faced Tsunami
प्रीति जिंटा, जीन गुडइनफ - फोटो : instagram/realpz

प्रीति जिंटा ने खुद अपने साथ हुए हादसों के बारे में बताया था। प्रीति ने बताया था कि साल 2004 में वो सुनामी के दौरान फंस गई थीं। सुनामी में प्रीति ने अपने करीबी दोस्तों तक को खो दिया था। जिससे प्रीति काफी आहत हुई थीं। प्रीति ने अपनी आंखों से सुनामी का कहर देखा था। इस हादसे के बारे में बात करते हुए प्रीति ने बताया था, 'मैं उस सुनामी में मौत के बेहद करीब थी।'

Preity zinta Birthday Special When Preity Zinta Escaped Death Twice In Her Life Faced Tsunami
प्रीति जिंटा बर्थडे - फोटो : instagram/realpz

आगे प्रीति ने बताया, 'मैं उस वक्त फुकेट में थी। मेरे ज्यादातर दोस्त उस सुनामी में गुजर गए। बस मैं अकेली थी जो जिंदा बची। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वो बहुत मुश्किल समय था।' करीबी दोस्तों को खोने का प्रभाव प्रीति पर भी गहरा पड़ा था। उन्होंने आगे बताया, 'मैं वापस सोचते हुए आई कि मैं क्यों बच गई। तो इसलिए मैंने सोचा कि मुझे अपनी जिंदगी के साथ वही करना चाहिए जो मैं सच में चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special When Preity Zinta Escaped Death Twice In Her Life Faced Tsunami
प्रीति जिंटा बर्थडे - फोटो : बीसीसीआई

इस घटना के बाद ही प्रीति ने इंडियन प्रीमियर लीग ज्वाइन किया था। हालांकि इस घटना से पहले भी प्रीति ने एक हादसे को अपनी आंखों से होते हुए देखा था। इस घटना में भी प्रीति बाल-बाल बची थीं। ये हादसा भी 2004 में ही हुआ था। दरअसल, श्रीलंका के कोलंबो में टेंपटेशन कॉन्सर्ट में प्रीति जिंटा भी अन्य बॉलीवुड सेलेब्स के साथ थीं। अचानक वहां हुए धमाके में कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना में प्रीति व दूसरे सेलिब्रिटीज ने मौत को बेहद नजदीक से देखा।

विज्ञापन
Preity zinta Birthday Special When Preity Zinta Escaped Death Twice In Her Life Faced Tsunami
वीर जारा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि प्रीति जिंटा ने बॉलीवुड में कदम 1998 में रखा था। उन्होंने पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ 'दिल से' की थी। इस फिल्म के बाद से लगातार प्रीति ने कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दीं। प्रीति की प्रमुख फिल्मों में 'सोल्जर', 'क्या कहना', 'कल हो ना हो', 'सलाम नमस्ते', 'वीर जारा', 'संघर्ष' शामिल हैं।

पढ़ें: पॉपुलर स्टार्स के दामाद हैं ये सितारे, अक्षय कुमार से लेकर अनूप सोनी तक का नाम शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed